सारंगढ

गौ माता सेवा समिति सारंगढ़ ने जिले में मृत गौमाताओं के लिए विधानपूर्वक अंतिम श्रद्धांजलि देने हेतु कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

आवेदन के अनुसार…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – सारंगढ़ नगर एवं आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में जब कभी भी किसी गौ माता का देहावसान हो जाता है, तब उनके अंतिम श्रद्धांजलि हेतु आस पास के लोगों द्वारा गौसेवा समिति से संपर्क किया जाता है। जिस पर गौसेवकों द्वारा नगरपालिका से संपर्क कर गौमाता को JCB के माध्यम से अंतिम श्रद्धांजलि दी जाती है। पर साल में आधे से अधिक समय नगर पालिका का JCB खराब है बताया जा रहा है। जिस पर गौसेवकों को निजी व्यय से इस कार्य को पूर्ण करवाना पड़ता है। पर कब तक इसी तरह चलता रहेगा ? गौमाता का लवारिस शव पड़े रहने की वजह से उसे गौमांस विक्रेताओं द्वारा काट कर बेचा जाता है।

कल 29/10/2025 गोपाष्टमी की घटना है जिसमें एक गौमाता कमलानगर में शांत हो गई थी जिसकी लाश को अन्यत्र स्थान में ले जाकर अब तक जस की तस रखा हुआ है। वहीं इनडोर स्टेडियम के पास जाकर देखने पर पता चला कि एक गौमाता को कचरे में लपेटकर आग से जला दिया गया है और वहीं कुछ कुत्ते उन्हें खा रहे हैं। और इसी प्रकार गोपाष्टमी को बड़े मंगल भाव के साथ नगरपालिका के द्वारा मनाया गया जिसके प्रशासक के रूप में अभी अभी स्वयं कलेक्टर महोदय नियुक्त हुए हैं।

जिसमें गौ माता सेवा समिति सारंगढ़ ने कलेक्टर से निवेदन किया है कि यदि नगरीय क्षेत्र में गौमाता का देहावसान हो जाता है तो नगरपालिका के द्वारा JCB की व्यवस्था कर तत्काल अंतिम श्रद्धांजलि दिया जाए एवं ग्रामीण क्षेत्र में भी सरपंच/सचिव/ इत्यादि को इस हेतु निर्देशित किया जाए।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?