सारंगढ

पूर्व विधायक डॉ हरिदास भारद्वाज ने किया घर वापसी।

सारंगढ़ – बिलाईगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक डॉ हरिदास ने काफी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं दल बल के साथ भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विचारधारा से प्रभावित होकर राजस्व, खेल एवं युवा मंत्री श्री टंकराम वर्मा के समक्ष भारतीय जनता पार्टी में सामिल हुआ है वहीं डॉ हरिदास भारद्वाज पहले भारतीय जनता पार्टी से विधायक रह चुके है।

डॉ हरिदास भारद्वाज के राजनितिक क्षेत्र में योगदान

डॉ हरिदास भारद्वाज राजनीतिक क्षेत्र में हमेशा से ही काफी सक्रिय रहें है और उनके क्षेत्र में लाडले नेता के नाम पर जाने जाते है। पूर्व विधायक डॉ हरिदास भारद्वाज कई पदों पर अपना मुहर लगाकर जीत हासिल किये है

वर्ष 1980 से 1985 तक  – (उप सरपंच मुचमल्दा)

वर्ष 1985 से 1990 तक  – (सरपंच ग्राम पंचायत मूंछ मालदा एवं जनपद सदस्य दुरुग )

वर्ष 1990 वर्ष 1992 तक – (राज्य मंत्री अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग मध्य प्रदेश शासन भोपाल)

वर्ष 1998 से 2003 तक – (विधायक भटगांव विधानसभा भारतीय जनता पार्टी से)

फिर उन्होंने वर्ष 2000 से कांग्रेस पार्टी में दलबल के साथ प्रवेश किया।

वर्ष 2003 से 2008 तक -(विधायक भटगांव विधानसभा कांग्रेस पार्टी से)

वर्ष 2008 से वर्ष 2013 तक – (विधायक सरायपाली विधानसभा कांग्रेस पार्टी से)

फिर जनता कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए और अपना दायित्व निभाया।

फिर उन्होंने 22.4.2024 से भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश अर्थात घर वापसी किया

फिर उन्होंने ने 22.4.2024 को राज्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन रायपुर एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता तथा सभी पादरी अधिकारियों के समक्ष भाजपा में प्रवेश सरायपाली मंडी स्थल में किया।

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही भारतीय जनता पार्टी पूरे एक्शन मोड में है। 26 अप्रैल को महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में मतदान होना है। चुनावी आगाज के लिए भारतीय जनता पार्टी ने महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा में बृहद कार्यकर्ता सम्मेलन करने का निर्णय लिया। उसी क्रम आज सरायपाली विधानसभा के चारों मंडल के कार्यकर्ताओं का एक बड़ा सम्मेलन हुआ। जिसमें कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री मान. टंक राम वर्मा ने कहा मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन को राज्य की जनता ने हाथों-हाथ लिया है और पूरे राज्य में अभूतपूर्व खुशी का माहौल है। यह नए और विकसित भारत के लिए है। हमारे प्रधानमंत्री सपनों में नहीं, संकल्प में यकीन करते हैं। पिछले विधनासभा चुनाव के परिणाम से हतोत्साहित नहीं होकर बल्कि उत्साहित होकर कार्यकर्ता फिर से लोकसभा चुनाव की तैयारी में दिन-रात जुटे हैं। मुझे संतोष का अनुभव हो रहा है कि भाजपा कार्यकर्ता और नेतागण बूथ से लेकर विधानसभा एवं जिले स्तर तक की सभी चुनावी तैयारियों में दिन- रात एक कर रहे हैं। सभी अनुभवी नेताओं और देव स्वरूप कार्यकर्ताओं से अपील है कि अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को प्राप्त करने तक एक क्षण के लिए भी रुकें नहीं, थकें नहीं।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?