सारंगढ

ग्राम पंचायत खैरा छोटे में फर्जी बिल भुगतान?

सारंगढ़ – जनपद पंचायत सारंगढ़ अंतर्गत फर्जी बिल भुगतान का मामला हमेशा से होता रहा हैं और हमेशा से ही शुर्खियों में रहा हैं की ग्राम पंचायतो में फर्जी बिल भुगतान, सरपंचो द्वारा अपने रिश्तेदारों के खाते में पैसा आहरण करना जो नियम के विपरीत हैं…. ठीक ऐसे ही एक और मामला ग्राम पंचायत खैरा छोटे का हैं जहाँ 15वें वित्त की राशि गबन करने के नियत से फर्जी बिल लगाया हैं? जहाँ कंप्यूटर कार्य के नाम पर 30000 /- रूपये और फोटो कॉपी,रजिस्टर, पेन के नाम पर 2400 /- रूपये भुगतान किया गया हैं।
आपको बता दें ग्राम पंचायत खैरा छोटे में तत्कालीन सरपंच बद्रीका कृष्ण कुमार साहू हैं जो लगभग 4 माह पूर्व ही सरपंच पद ग्रहण किया हैं। अब सोचने वाली बात यह हैं की 4 माह में ऐसा कौन सा कार्य किया हैं जिसमे फोटो कॉपी के राशि 2400 रूपये और कम्प्यूटर कार्य का 30000/रूपये हो गया?

ग्राम पंचायत खैरा छोटे में 15 वें वित्त के राशि से किया गया कार्य का बिल भुगतान

ग्राम पंचायत खैरा छोटे में वित्त की राशि से कार्यों का भुगतान किया हैं क्या सही में उक्त कार्य किया गया हैं? सूत्रों का दावा हैं की ग्राम पंचायत अभी तक कोई ऐसा कार्य नहीं किया गया हैं जो ऐसा बिल भुगतान से सम्बंधित हो।

सोचने वाली बात यह भी हैं की सभी कार्यों की बिल भुगतान दिनांक 15/06/2024 को ही किया गया हैं

क्या सभी कार्य एक ही दिन किया गया हैं?

ग्राम पंचायत खैरा छोटे में 1जुलाई से 10जुलाई तक 15वें वित्त की आहरण की गई राशि 1,98,300रूपये…

आपको बता दें वेंडर दिलीप ट्रेडर्स द्वारा दिया गया बिल जिसमें लिखा हैं रिजेक्ट पुनः भुगतान शासकीय भवनों के मरम्मत और रखरखाव का भुगतान जिसमें दिनांक 1/07/2024 को दो बिल लगाया गया हैं और 10/07/2024 को दो बिल लगाया हैं वहीं एक ही कार्य का दो बार बिल भुगतान किया हैं। जो कहीं न कहीं भ्रष्टाचार प्रतीत होता हैं

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
बड़ा खुलासा: सारंगढ़ जनपद में 'फर्जी बिल' का खेल? सरकारी खजाने में सेंध लगाने की बड़ी साजिश! भोथली राशन दुकान में 'चावल का खेल': मिडिया के सामने डगमगाए संचालक के बोल, पूछा सवाल तो बोले- 'आया भी... सुवाताल में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही सीसी रोड: RES विभाग की चुप्पी ने खड़े किए गंभीर सवाल! सारंगढ़ में नाथलदाई क्रशर संचालक की मनमानी, लीज पर खनन नहीं फिर भी करोड़ों की रॉयल्टी पर्ची जारी! बरमकेला बीज निगम में लाखों की झोल,बीज निगम प्रबंधक,समिति प्रबंधक और किसानों ने लगाया सरकार को लाखों ... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खंडा मिश्रण चावल से नाराजगी,नागरिक आपूर्ति निगम पर उठे सवाल! भाग 1 सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खंडा मिश्रण चावल से नाराजगी,नागरिक आपूर्ति निगम पर उठे सवाल! भाग 1 धान खरीदी में बड़ा खेल, जिम्मेदार कौन—किसान या अधिकारी? छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा द्वारा भव्य 'विष्णु महायज्ञ' एवं 'बटुक संस्कार' संपन्न... सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल।