कलेक्टर के आदेश के बाद भीं हरकत में नहीं आये अधिकारी व ठेकेदार,ठेकेदार की लापरवाही को भुगत रहे मोहल्लेवासी,गड्डों में भरा लबालब पानी

पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी सीसी रोड, गड्ढे बरसात में बने जानलेवा
सारंगढ़ बिलाईगढ़ – सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सरसींवा तहसील क्षेत्र में ठेकेदार द्वारा नलजल पाइप लाइन बिछाने के लिए अच्छे से अच्छा सीसी रोड को तोड़कर छोड़ दिया गया है। गर्मी के दिनों में तो जैसे भी आना जाना चल रहा था, अब ठेकेदार एवं सारंगढ़ बिलाईगढ़ पीएचई विभाग के अधिकारी की घोर लापरवाही से मोहतरा सहित आसपास अंचल के गांवों को खोदे गये गड्ढे में बरसात के समय में जगह-जगह घुटनों तक का पानी और किचडमय रास्ते में चलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीण एवं मुहल्लेवासियों को परेशानी भुगतनी पड़ रही है। इस बारे में कर्मचारियों को लगातार जानकारी देने बाद भी चुप्पी साधे हुए है। दो वर्ष गुजरने के बाद भी ठेकेदार कुम्भकरणी के नींद में सोये हैं। मोहतरा पंचायत के हर मोहल्ला में नल जल योजना के तहत सीसी सड़क को जेसीबी से गड्डा खोदकर छोड़ दिया गया है। पाइप लाइन का जब से काम शुरू हुआ है तब से
ग्रामीणों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अभी तक पेयजल की समस्या का निदान नहीं हो पाया है, लेकिन साप सुथरी सीसी रोड को बड़े-बड़े गड्ढे खोदकर जानलेवा साबित कर दिया गया है।



इस योजना से लोगों को भविष्य में पानी मिले या ना मिले फिलहाल अच्छी सड़क को जेसीबी मशीन से खोद पूरी चौपट कर दिया है। शासन की इस महत्वपूर्ण योजना के तहत प्रत्येक घरों तक पीने का पानी साफ व स्वच्छ उपलब्ध कराने के लिए सरकार नल जल योजना में करोड़ों रुपए खर्च कर रही है,
लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी नल से ना पानी मिला और ना ही खोदी गई सड़क बनी। ग्रामीणों का कहना है मोहतरा के सभी वार्डो में आने जाने में बच्चों लेकर महिलाओं एवं पुरुष, बुजुर्गों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मोहतरा ग्राम वाशियों नें कलेक्टर से किया शिकायत





