सारंगढ

जिला चिकित्सा अधिकारी का सारंगढ़ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने आदेशो का किया अवहेलना!

सारंगढ़:- मुख्यमंत्री आने की हो रही बेसबरी से इंतजार , सारंगढ़ स्वास्थ्य विभाग की मुख्यमंत्री से शिकायत करने की हो रही तैयारी,स्वास्थ्य विभाग की काली करतूत का पर्दाफाश,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की लचर आलम से सभी भली भाती जानते है गरीबी की वजह से निम्न परिवार मजबूरी में सरकारी हॉस्पिटल जाने को मजबूर होते है लेकिन उन्हें भी ठीक से सुविधा नहीं मिल पा रही है वैसे तो सारंगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को शासन द्वारा हर सुविधा मुहैया करा रही है चाहे इलाज के नाम पर दवाईयों कि बात करे या फिर हॉस्पिटल में मरीजों को देने वाली सुविधा की,लेकिन सारंगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मनमानी सातवे आसमान पर है जिला चिकित्सा अधिकारी के आदेशों को अवहेलना किया जा रहा है अधिकारी का फोन आने पर मरीजो के सभी बेड पर बेड सीट लगाया गया था लेकिन आज भी देखा गया तो फिर बिना बेड सीट के मरीज इलाज करवा रहे है मरीजों को बेड सीट देने तक कि फुर्सत नहीं है इतने व्यस्त है की अधिकारी कर्मचारी, बीएमओ आर एल सिदार साहब वार्ड मे घूमने आते है लेकिन आंख मूंद के चले जाते है


सूत्र बताते है कि कई बेड सीट वहा काम करने वाले बड़े से लेकर छोटे से छोटे कर्मचारी तक को मुफ्त में मिल जाता है हॉस्पिटल में देने सुविधाओं में कई वस्तुएं को घर में इस्तेमाल कर रहे है सफाई को लेकर कोई काम नहीं किया जाता बस दिखावा के लिए झाड़ू पोछा लगा दिया जाता है जिसकी वजह से भयानक बदबू आता है,जिससे मरीज और परिजन को काफी परेशानी होती है शौचालय इतना गन्दा है लोग जाने के लिए भी पसंद नहीं करते लेकिन आखिर लोग जाए तो जाए भी कहा मजबूरी है लोगों की जाना
सूत्र यह भी बता रहे है कि यहां तक कि कई कर्मचारी दवाई तक को घर ले जा कर गांव में लोगो का इलाज कर खूब पैसे कमाने में लगे है। सूत्र बताते है कि प्रतिदिन डिलीवरी पेशेंट आते है जिनसे मुबारक हो मुबारक हो करके मनचाहा पैसा मागते है कम से कम 500 रूपए तो देना ही पड़ेगा जबकि हॉस्पिटल दीवार लेखन में लिखा है कि किसी प्रकार से कोई पैसा नहीं लेना है ऐसे अनगिनत लापरवाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है ये सारी लापरवाही बीएमओ साहब की जानकारी मे है किंतु कोई ठोस कदम नहीं उठाए इससे साफ जाहिर है की बीएमओ साहब के संरक्षण में हो रहा है सारा लापरवाही और मनमर्जी का खेला!

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?