पीएमश्री स्वामी आत्मानंद स्कूल सारंगढ़ के प्राचार्य ने किया लाखों रूपये गबन?

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – पीएमश्री स्वामी आत्मानन्द स्कूल सारंगढ़ की प्राचार्य (प्रिंसिपल) सुदीप्त प्रधान पर लाखों रुपये के गबन का आरोप लगा है। प्रिंसिपल ने 8 शिक्षकों के एक माह के वेतन को राज्यकोषालय में जमा करने के बजाय स्कूल के खाते में जमा करवा लिया और फिर उस राशि को गबन कर लिया।
पीएमश्री (सेजेस) स्वामी आत्मानंद स्कूल सारंगढ़ के प्रभारी प्राचार्य सुदीप्त प्रधान ने शासकीय राशि कों अपने निजी कार्यों में लगाया हैं जिसका किसी कों भनक भी नहीं है, आपको बता दें प्राचार्य सुदीप प्रधान ने लगभग 3 लाख रूपये का गबन किया हैं यह 3 लाख रूपये का मामला क्या हैं और यह पैसा कहाँ से आया आपको बताते हैं (पहले)…..ज़ब सेजेस स्कूल में सविंदा शिक्षक भर्ती प्रकिया चला जिसमें कई शिक्षक भर्ती किए गए थे। संविदा शिक्षक भर्ती प्रकिया का यह नियम रहता हैं ज़ब कोई शिक्षक स्कूल छोड़ने से पहले प्राचार्य कों स्कूल छोड़ने की लिखित में जानकारी 2माह पहले देना रहता हैं अगर यह जानकारी दिए बीना स्कूल छोड़ता हैं तो उनके एक माह का वेतन कों राज्यकोषालय में चलान के माध्यम से जमा करना रहता हैं। वहीं सेजेस स्कूल के 8 शिक्षक ने सेजेस स्कूल से इस्तीफा दिए थे और 8 शिक्षकों ने अपने एक माह के वेतन कों राज्यकोषालय में जमा न करके पीएमश्री (सेजेस )स्कूल के खाता में कुछ शिक्षक ने फोन पे कर जमा किया और कुछ शिक्षकों ने बैंक के माध्यम से जमा किए। जिसको सेजेस स्कूल के प्राचार्य सुदीप्त प्रधान ने स्कूल खाता से पैसा निकाल कर बंदरबाट कर दिया और उक्त राशि का आज प्रयन्त तक कोई हिसाब नहीं हैं और न ही उक्त राशि कों प्राचार्य द्वारा राज्य कोषालय में जमा किया गया हैं।
एल पी पटेल स्कूल पीएमश्री स्वामी आत्मानंद सारंगढ़ के प्राचार्य से उक्त राशि के बारे से पूछा गया तो उनका कहना था की प्राचार्य सुदीप्त प्रधान के द्वारा 8 शिक्षकों से सेजेस स्कूल के खाता में पैसा जमा करवा लिया गया और उस राशि कों निकालकर उनके द्वारा गबन किया गया हैं। जबकि कोई शिक्षक जानकारी दिए बीना स्कूल छोड़ता हैं तो चालान के माध्यम से एक माह के वेतन कों टेजरी में जमा करता हैं। जैसे की अभी-अभी एक शिक्षक ने स्कूल से इस्तीफा दिया हैं और चलान के माध्यम से एक माह के वेतन कों राज्य कोषालय में जमा किया हैं

क्या कहतें हैं प्राचार्य सुदीप्त प्रधान….
ज़ब उक्त विषय संबंध में प्राचार्य से पूछा गया उसने द्वारा साफ साफ शब्दो 2 लाख 50 हजार था कह कर कबूला गया हैं जो हमारे कैमरा में कैद हैं




