भागवत कथा में पहुँचे भाजपा नेतागण, ग्रामीणों ने किया स्वागत

सारंगढ़। कोसिर मंडल के उच्चभिठ्ठी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। कथा का श्रवण करने सारंगढ़ विधानसभा के बड़े नेता पहुँचे जहां पर आयोजन समिति एवं ग्रामीणज़नो ने भाजपा नेताओ का ज़ोरदार स्वागत किया।
इस दौरान भाजपा नेता हरिनाथ खुंटे प्रदेश मंत्री ने उपस्थित नागरिकों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया, तथा आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को जिताने में सहयोग करने का अपील किया।
इस अवसर पर हरिनाथ खूँटे प्रदेश मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा, भूषण चंद्रा भाजपा मंडल अध्यक्ष कोसिर, सुखराम अनंत मंडल महामंत्री कोसिर, श्रीमती देवकुमारी लहरे ज़िला कार्यकारिणी सदस्य, श्रीमती शिवकुमारी चौहान पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य, विंशु शर्मा ज़िला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, उमेश विश्वकर्मा मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, डोरी लाल चंद्रा मंडल महामंत्री, रामरतन साहू आयोजक समिति से बुद्धेस्वर चंद्रा सहित ग्राम के नागरिक उपस्थित रहे।






