सारंगढ

अवैध महुआ शराब बिक्री पर थाना कोसीर की बडी कार्यवाही।
2 प्रकरणों में 2 आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर।
आरोपियों के कब्जे से जप्त की गई 40 लीटर महुआ शराब ।

जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में तथा अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय सारंगढ़-बिलाईगढ़ श्रीमती निमिषा पांडेय एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती स्नेहील साहू सारंगढ़ के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 19.04.2025 को मुखबीर की सुचना पर अवैध महुआ शराब के विक्रेता राम कुमार लहरे पिता सुखऊ लहरे उम्र 30 वर्ष एवं सुखऊ लहरे पिता रामजी लहरे साकिनान नया बस्ती कोसीर थाना कोसीर जिला सारंगढ बिलाईगढ से कब्जे से 40 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब किमती करीबन 4000 रू जप्त करने में सफलता हासिल हुई है।  आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्र 107/25  एवं अपराध क्र0 108/2025 धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट का अपराध कायम कर आज दिनांक को  रिमाण्ड पर भेजा गया है।
      उपरोक्त कार्यवाही में थाना कोसीर के थाना प्रभारी निरीक्षक एन0एल0 राठिया, प्र0आर0 78 मनिजर सिदार, म0प्र0 आर0 91 अंजना मिंज  आर0 176 गोपाल प्रसाद साहू आर0 200 प्रदीप रात्रे व  म0आर0 379 पुप्पा नारंग का विशेष योगदान रहा।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?