सारंगढ

कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय सीमा का हुआ बैठक, किसी की मनमानी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा – कलेक्टर श्री चौहान

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 8 फरवरी 2024/ कलेक्टर श्री के.एल. चौहान ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय सीमा का बैठक लिया। बैठक में वायुसेना और थलसेना अंतर्गत अग्निवीर भर्ती, स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन आयुष्मान, महानदी किनारे बसे गांवों में कुष्ठ रोग से प्रभावित मरीजों का इलाज, महिलाओं के गर्भ में पल रहे बच्चों का लिंग परीक्षण, अस्पताल में डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी, अपेक्स बैंक, धान खरीदी केन्द्रों में धान उठाव, गुड़ेली सहित अन्य खनन क्षेत्रों में पर्यावरण और खनिज विभाग द्वारा पर्यावरण और प्रदूषण के विरूद्ध की गई कार्यवाही, जल जीवन मिशन, विकसित भारत अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निराकरण, पीएम उज्ज्वला, बैंक, आधार, पेयजल, शौचालय, पेंशन, पीएम आवास, राजस्व विभाग के सीमांकन, बंटवारा, खाता विभाजन, वन, कृषि, ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग आदि के संबंध में अधिकारियों से कलेक्टर श्री चौहान ने विस्तार से समीक्षा किया। कलेक्टर श्री चौहान ने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी ग्राम पंचायत सचिवालय के सप्ताह में एक दिन जरूर कार्यालय में बैठे और आवेदनों का निराकरण करें। कलेक्टर ने जिले के सभी नागरिकों को कहा कि सभी डायवर्टेड भूमि में पार्किंग के लिए आवासीय में 10 फीट का स्थान और व्यावसायिक में 15 फीट का स्थान छोड़े। सरकारी जमीन पार्किंग और अतिक्रमण के लिए नही है। इसके साथ ही साथ कलेक्टर श्री चौहान ने कहा की जिले के में अवैध कार्य, किसी की मनमानी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, नोडल अधिकारी श्री हरिशंकर चौहान, संयुक्त कलेक्टर प्रकाश भारद्वाज, टी आर महेश्वरी, एसडीएम सारंगढ़ श्री वासु जैन, डॉ स्निग्धा तिवारी, डिप्टी कलेक्टर बी एक्का सहित जिले के अधिकारी उपस्थित थे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
बड़ा खुलासा: सारंगढ़ जनपद में 'फर्जी बिल' का खेल? सरकारी खजाने में सेंध लगाने की बड़ी साजिश! भोथली राशन दुकान में 'चावल का खेल': मिडिया के सामने डगमगाए संचालक के बोल, पूछा सवाल तो बोले- 'आया भी... सुवाताल में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही सीसी रोड: RES विभाग की चुप्पी ने खड़े किए गंभीर सवाल! सारंगढ़ में नाथलदाई क्रशर संचालक की मनमानी, लीज पर खनन नहीं फिर भी करोड़ों की रॉयल्टी पर्ची जारी! बरमकेला बीज निगम में लाखों की झोल,बीज निगम प्रबंधक,समिति प्रबंधक और किसानों ने लगाया सरकार को लाखों ... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खंडा मिश्रण चावल से नाराजगी,नागरिक आपूर्ति निगम पर उठे सवाल! भाग 1 सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खंडा मिश्रण चावल से नाराजगी,नागरिक आपूर्ति निगम पर उठे सवाल! भाग 1 धान खरीदी में बड़ा खेल, जिम्मेदार कौन—किसान या अधिकारी? छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा द्वारा भव्य 'विष्णु महायज्ञ' एवं 'बटुक संस्कार' संपन्न... सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल।