प्रशासन के निर्देशों को ठेंगा दिखा कर, झोलाछाप बंगाली डॉक्टर जमकर कर रहे हैं लोगो का ईलाज।

सारंगढ़ : सारंगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रो में इन दिनो झोलाछाप बंगाली डॉक्टरों की बाढ़ सी आ गई हैं। आपको बता दें कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए। जिला कलेक्टर
ने भी झोलाछाप डॉक्टरो पर नकेल कसने के लिए सख्त निर्देश दिये हैं। सारंगढ़ स्वास्थ विभाग ने खानापूर्ति करने के लिए
दो चार छुटपुट कार्यवाही भी कर दी। लेकिन मजाल हो स्वास्थ विभाग की किसी बंगाली डॉक्टर पर कार्यवाही कर देते। झोलाछाप बंगाली डॉक्टरों पर कार्यवाही ना होने के कारण बंगाली डॉक्टरों का मनोबल सातवे आसमान पर हैं। और कोरोना के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए जमकर ईलाज कर रहे हैं। ताजा मामला निकल कर सामने आया हैं। ग्राम पंचायत भेड़वन से जंहा रहने वाले झोलाछाप बंगाली डॉक्टरो की दुकान कोरोना काल मे भी जमकर चल रही हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने कई बार झोलाछाप डॉक्टर की शिकायत संबधित अधिकारी से की हैं।लेकिन आज तक इस झोलाछाप बंगाली डॉक्टरो के खिलाफ कोई कार्यवाही नही हुई। अब इन पर स्वास्थ विभाग द्वारा इतनी महेरबानी क्यों हैं।ये तो सोचने वाली बात हैं।




