रायगढ़

जिला पंचायत रायगढ़ क्षेत्र क्रमांक 6 सिमरन सत्ते सिंह ने ठोकी दावेदारी, भाजपा टिकट की प्रबल दावेदार।

रायगढ़ – आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 से एक बड़ा नाम उभरकर सामने आया है। सिमरन सत्ते सिंह। नेतनगर निवासी सिमरन सत्ते सिंह को भाजपा की ओर से प्रबल प्रत्याशी माना जा रहा है। यह सीट महिला अनारक्षित सामान्य श्रेणी की है और कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा उन्हें कोड़ातराई मंडल क्षेत्र से समर्थन दे सकती है।…सिमरन सत्ते सिंह का राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में प्रभावशाली व्यक्तित्व है। उनके पति सत्ते सिंह, जो भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री हैं। और उनके ससुर अमृत सिंह लंबे समय से बीजेपी के प्रति समर्पित हैं। पूरा परिवार का भाजपा के प्रति जुड़ाव और क्षेत्र में सत्ते सिंह की मजबूत पकड़ सिमरन की दावेदारी को और मजबूत बना रही है।

क्षेत्र में लोकप्रियता और पार्टी में विश्वास

सत्ते सिंह क्षेत्र के युवाओं और किसानों में खासे लोकप्रिय हैं। उनकी सक्रियता और सामाजिक कार्यों के कारण उन्होंने क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई है। किसान, मजदूर और युवाओं के हक की लड़ाई लड़ते हुए उन्होंने जनता का विश्वास जीता है। इसके अलावा, सत्ते सिंह को वित्त मंत्री ओपी चौधरी का करीबी माना जाता है। जो पार्टी के लिए इस क्षेत्र में बड़ा फायदेमंद हो सकता है।

सिमरन सत्ते सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अगर पार्टी मुझे प्रत्याशी बनाती है तो मैं निश्चित रूप से इस सीट पर विजय हासिल करूंगी। जनता और कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद मेरे साथ है। और मैं भाजपा के लिए इस सीट को जीतकर लाऊंगी।

पार्टी की रणनीति को मजबूती देंगे सत्ते सिंह

सत्ते सिंह ने भाजपा के लिए न केवल संगठन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। बल्कि हर छोटे-बड़े कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी भी दिखाई है। उनका अनुभव और संगठन के बड़े नेताओं के साथ करीबी संबंध सिमरन की दावेदारी को भाजपा की रणनीति के लिए और भी महत्वपूर्ण बनाता है।

चुनाव में भाजपा के लिए मजबूत दावेदारी

क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का रुझान भी सिमरन सत्ते सिंह के पक्ष में है। सिमरन के पति और उनके पूरा परिवार के मजबूत सामाजिक और राजनीतिक पकड़ से पार्टी को यह सीट जीतने में बड़ा सहारा मिलने की संभावना है।भाजपा अपने इस प्रबल दावेदार को टिकट देकर क्षेत्र में नई ऊर्जा भरती है या नहीं। लेकिन यह तय है कि सिमरन सत्ते सिंह के मैदान में आने से इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प और चुनौतीपूर्ण होगा।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?