बैकुंठपुर

बैकुंठपुर कुंए में गिरा भालू का पूरा परिवार,वन विभाग को मिला सफलता,रेस्क्यू करके निकाला बाहर

बैकुंठपुर (कोरिया)। कोरिया वनमंडल अंतर्गत बैकुंठपुर परिक्षेत्र के गांव सोंस में देर रात भालू का पूरा परिवार, जिसमें एक मादा भालू, नर भालू और उसके दो शावक कुएं में गिर गए। सुबह उनके चिल्लाने की आवाज पर ग्रामीणों ने कुएं में देखा तो 4 भालू मिले।

मौके पर पहुंची कोरिया वनमंडल की डीएफओ प्रभाकर खलखो, एसडीओ अखिलेश मिश्रा, रेंजर सहित वन कर्मियों की रणनीति से भालू का परिवार बाहर आया और जंगल की ओर रवाना हो गया। चार घंटे चले रेस्क्यू के बाद भालू के बाहर आने पर ग्रामीणों ने ताली बजाकर खुशी जाहिर की।
उपर आ सके। काफी इंतजार के बाद भालुओं ने उसके सहारे का फायदा नहीं उठाया। उसके बाद यह हुआ कि जेसीबी के माध्यम से उन्हें ऊपर लाया जाए, जेसीबी आई और भालुओं तक पहुंचने की कोशिश की गई, परन्तु भालु जेसीबी को देख और विचलित होने लगे।

वन विभाग ने ली राहत की सांस

इसी बीच कोरिया वन मंडल की डीएफओ प्रभाकर खलखो पहुंची, वो अपने साथ टब, रस्सी, भालुओं के खाने के लिए फल लेकर आई, खुद जाकर टब को तैयार कर कुएं में खाने की वस्तुएं डाली गई, परन्तु भालुओं ने उसे नहीं छुआ, जिसके बाद तय हुआ कि कुएं के एक सिरे को जेसीबी से खोद कर रास्ता बनाया जाए, उसके बाद जेसीबी से खोद कर भालुओं के लिए रास्ता बनाया गया, जिसके बाद भालू का पूरा परिवार एक के बाद एक करके बाहर आया और जंगल की ओर चला गया।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?