बिलाईगढ़- बेलटिकरी,छपोरा और दोमुहानी अंचल में चल रहा है धड़ल्ले से अवैध खनन,खनीज विभाग हैं मौन

सारँगढ़ बिलाईगढ़ – जिले में अवैध पत्थर खनन का कारोबार जोरों पर है। इस कारोबार में लगे पत्थर चोर,करोड़ों रुपये की कमाई कर रहे हैं। निजी भूमि में बिना लीज लिए पत्थर तोड़कर बाजार में बेचे जाने से जिले में वन एवं पर्यावरण को काफी क्षति पहुंच रहा है। बावजूद इसके प्रशासन इस पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। विदित हो कि इस धंधे में लगे लोग, कमीशन पर लोगों को पत्थर उपलब्ध कराते हैं।आज वे इस अवैध धंधे का लाभ उठा रहे है।

रोजाना सैकड़ो ट्रैक्टर से पत्थर की ढुलाई की जा रही है। बिलाईगढ़ क्षेत्र के ग्राम छपोरा,बेलटिकरी, दोमुहानी में निजी भूमि पर बिना लीज के पत्थर तोड़ने का काम किया जाता है। उक्त स्थान मे अवैध खदान संचालित कर रोजाना सैकड़ो ट्रैक्टर पत्थर नजदीकी क्रेशर में खपाए जा रहें हैं। वही देखा जाए तो खनन करने के सारे नियम को दरकिनार कर अपने निजी स्वार्थ के लिए बस गहराई करते जा रहें है अगर आप गहराई को देखे तो खदान के ऊपर से नीचे देखेगें तो आपकी रूह काप उठेगा, खाई से बड़ा गहरा खदान खनन माफिया द्वारा खोदा गया है उसके बावजूद भी अधिकारी गहरी निद्रा में सोए हुए है ख़बर चलने के बाद अधिकारी संज्ञान लेते है या फिर से अभयेदान देते है यह देखनें वाली बात होगी

आपको बता दें कलेक्टर द्वारा अवैध खनन पर कार्यवाही के लिए टास्क फ़ोर्स गठित किया गया है, के बावजूद भी खनीज विभाग संज्ञान के मंसा में नही?




