बलौदाबाजार

बारदाना जमा नहीं करने पर 10 राशन दुकान निलंबित।।

बलौदाबाजार:- बारदाना जमा नहीं करने पर बलौदाबाजार विकासखण्ड की 10 राशन दुकानों को निलंबित कर दिया गया है। इन दुकानों का संचालन महिला समूहों एवं सहकारी समिति द्वारा किया जा रहा था। अनुविभागीय राजस्व अधिकारी सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली 2016 के प्रावधानों के उल्लंघन के आरोप में यह कार्रवाई की है। जिन दुकानों को निलंबित किया गया है, उनमें परसाडीह, बम्हनपुरी, खमरिया यदु, डमरू, डोगरा, सोनाडीह, सरखोर, पौंसरी, बिटकुली और डोटोपार शामिल हैं। गौरतलब है कि सभी राशन दुकान संचालकों को अप्रैल माह से ही बारदाना नियमित रूप से जमा करने कहा जा रहा था। इसकी नियमित समीक्षा भी की जा रही थी।लेकिन कुछ दुकानों ने बोरा जमा न करके शासन के आदेश की नाफरमानी की है। सुश्री ममगाई ने कहा कि किसानों से धान खरीदी राज्य सरकार की सर्वाधिक प्राथमिकता का अभियान है। इस काम किसी भी चरण में रोड़ा अटकाने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कुछ और राशन दुकानों को कड़ी कार्रवाई के लिए नोटिस भी थमाई है। निलम्बित किये गए राशन दुकानों से सम्बद्ध उपभोक्ताओं को नियमित खाद्यान्न आपूर्ति के लिए आसपास के दुकान संचालकों को जिम्मेदारी सौंपी है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?