बरमकेला

कलेक्टर के निर्देश पर खाद की अवैध वसूली व भंडारण पर राजस्व व कृषि विभाग की दबिश
बरमकेला सरिया अंचल पर!


रायगढ़:- रायगढ़ जिले के नवपदस्थ कलेक्टर महोदया रानू साहू ने खाद आपूर्ति के संबंध में जानकारी लेते हुए सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीम बनाकर उर्वरक दुकानों का स्टॉक वेरिफिकेशन करवाएं। उन्होंने कहा कि खाद की कालाबाजारी न हो यह सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने जिले में खाद की कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश सभी एसडीएम तथा कृषि विभाग के अधिकारियों को समय-सीमा की बैठक में दिए थे। साथ ही पूरे जिले में अभियान चलाकर ऐसे लोगों पर लगातार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जिसके परिपालन में आज गुरुवार खाद की कालाबाज़ारी की सूचना पर कृषि व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई की है।मिली जानकारी के अनुसार लंबे समय से शहर में खाद की अवैध वसूली व भंडारण को लेकर विभाग को सूचना मिल रही थी जिस पर एक्शन लेते हुए आज दोनों विभागों की संयुक्त टीम द्वारा अलग अलग दुकानों में दबिश देकर जांच की जा रही है साथ ही दुकानदारों को अवैध वसूली या भंडारण न करने दुकानदारों को समझाइश भी दी जा रही है।

बरमकेला सरिया अंचल पर कब होगी प्रशासनिक कार्यवाही …….. विगत कई वर्षों से बरमकेला विकासखंड अन्तर्गत खाद की हेरा फेरी करने के अनेकों मामले अखबारों व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रकाशित किया जा चूका है और कुछेक शिकायतों व खबरों पर कार्यवाही के नाम पर केवल लीपापोती की गई है इसलिए यदि पुन: उन शिकायतों और जांच कराई गई फाइलों को गंभीरता से लेते हुए खुलवाई जाती है तो फिर भगवान भी नहीं बचा पायेंगे उन खाद के सौदागरों व जांच के नाम पर खानापूर्ति करने वाले अधिकारियो व कर्मचारियों को क्योंकि कई लाखों रुपए का हेरा फेरी करने का मामला सामने आया था लेकिन आज पर्यन्त तक किसी भी विभागीय अधिकारियों या अन्य किसी प्रशासनिक अधिकारी द्वारा उनके ऊपर जांच में पाए गए फर्जीवाड़े की रकम को वसूल नहीं किया गया है…..? बहरहाल अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस मामले को लेकर जिले में आए नवपदस्थ कलेक्टर महोदया जी द्वारा उक्त पुराने फर्जीवाड़ा उजागर करने कोई जॉच कमिटी बनाई जाती है कि नहीं……?

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?