सारंगढ

फर्जी तरीके से जमीन को अपने नाम कर किसानों के साथ किया गया धोखाधड़ी…..?लगभग 650 एकड का मामला…!


सारंगढ़.:-ताजा मामला सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत जशपुर कछार का है। विगत वर्ष पूर्व जशपुर कछार के लगभग 45 से 50 किसानों के साथ धोखा लगभग 650 एकड जमीन का मामला किसानों को धोखा की जानकारी मिलते ही किसान अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधि दिग्गज नेता विधायक पूर्व मुख्यमंत्री को अवगत कराए थे।जिससे किसानों को खाली आश्वासन दिया गया किसी प्रकार से कोई कार्रवाई नहीं हुई। घटना की संक्षिप्त जानकारी कुछ इस प्रकार है, रायपुर के विमल एग्रीकल्चर मदन साउथ कोल कंपनी के द्वारा सारंगढ़ क्षेत्र के कुछ दलालों के साथ मिलकर जशपुर कछार के भोले-भाले किसानों को बहला-फुसलाकर ठगी कार्य करके जिस किसानों के नदी मे जमीन है। उसी किसानों को बालू (रेत) निकालने के नाम से हर एक किसानो से प्रति एकड़ हर वर्ष आठ हजार रुपये देने का सौदा किये और किसानों से इकरारनामा में हस्ताक्षर के बहाने सभी किसानों की जमीनों को अपने नाम में बिक्री नामा मे हस्ताक्षर करवा लिए,किसानों को इसकी जानकारी नही थी। किसानों को बस यही पता था कि नदी में रेत है।उसी का हमें हर साल का आठ हजार मिलेगा यही सोचकर सभी किसान इकरारनामा समझ कर हस्ताक्षर किए मगर किसानों को यह मालूम नहीं था कि हम जिस पेपर पर हस्ताक्षर कर रहे हैं। वह बिक्री नामा है। और रही बात किसानों का यह कहना है कि पुरा लिखा पढ़ी का पुरा काम रात को अलग अलग जगहो पर किसानों के साथ हस्ताक्षर करवाया गया कुछ इसी प्रकार किसानों के साथ धोखा हुआ मामला अभी सारंगढ़ के सिविल कोर्ट व्यवहार न्यायालय वर्ग 2 मे प्रकरण लंबित है। और किसानों को आस है।की हमारे साथ न्याय होगा।

आज किसानो ने रायगढ़ कलेक्ट्रेट मे पहुंच कर मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपें..

क्या कहना है डिप्टी कलेक्टर रोहित कुमार सिंह का
किसानों से मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम से ज्ञापन मिला है। हम इसे जल्द से जल्द आगे भेज कर आप लोग को न्याय दिलाएंगे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?