पुसौर

25 लाख के गबन में पुसौर विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ स.ग्रे.03 को,डीईओ ने किया निलंबित,थाने में FIR दर्ज करने के निर्देश

पुसौर:- रायगढ़ जिले के सभी विकासखण्डों के अभिलेखों का निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन हेतु विभागीय जांच टीम गठित कर करवाई गई थी व जांच उपरांत विकासखण्ड पुसौर कार्यालय व्दारा प्रस्तुत अभिलेखों यथा- मुख्य रोकड़ बही(मेन कैशबुक), मध्यान्ह भोजन कैशबुक, बैंक स्टेटमेंट का मिलान किए जाने पर लगभग 25.00 लाख रूपये की राशि जो बैंक से आहरित की गई है किंतु उनका कैशबुक में उल्लेख होना नहीं पाया गया और न ही उक्त राशि का बिल व्हाउचर उपलब्ध होना पाया गया।उक्त प्रकरण पर संलिप्त श्री मनोज कुमार संजय स.ग्रे.03 के विरूद्व लगभग 25.00 लाख रूपये स्वयं के नाम से आहरित कर स्वयं के उपयोग में किया जाना पाया गया।

श्री मनोज कुमार संजय स.ग्रे. 03 को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है ।श्री विजय कुमार तिर्की तत्कालीन विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पुसौर वर्तमान में प्राचार्य शास.हाई स्कूल बुनगा एवं श्री दिनेश कुमार पटेल विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पुसौर को प्रकरण पर दोषी व्यक्ति की जवाबदेही तैयार कर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित करते हुए शोकॉज नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने हेतु लिखा गया है साथ ही साथ आवश्यकतानुसार श्री मनोज कुमार संजय के विरूद्व संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराने हेतु निर्देशित किया गया है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?