सुरेन्द्र जांँगड़े प्रदेश सचिव के नेतृत्व में रायगढ़ कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड ने तिरंगा यात्रा रायपुर में पदाधिकारियों सहित हुए सम्मिलित।

रायपुर:-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सेवादल के मुख्य संगठन श्री लालजी भाई देसाई जीके आह्वान पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रदेश में आयोजित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में रायगढ़ जिले के पदाधिकारियों ने सुरेन्द्र जाँगडे़ प्रदेश सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस (सेवादल) की कुशल नेतृत्व में सम्मिलित हुए।

तिरंगा यात्रा का यह कार्यक्रम रायपुर कालीबाड़ी से प्रारंभ होकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कमेटी के कार्यालय निकाला गया। जिसमे छत्तीसगढ़ प्रदेश भर से आये हुये हजारो की संख्या में पदाधिकारियों ने तिरंगा यात्रा में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में लालजी भाई देसाई जी के नेतृत्व में बैठक का सफल आयोजन हुआ।

इस बैठक में प्रदेश भर के पदाधिकारियों और हजारों कार्यकर्ताओं की सक्रिय उपस्थिति रही।जिसमे प्रमुख रुप से सुरेन्द्र जांँगड़े,लक्ष्मी साहू, गिरधर साहू,धर्मेद्र बंजारे,रंजीत कोसले,पेमेशदास महंत,विवेक टंडन,रंजीत कोसले,राजकुमार साहू और सारंगढ़ ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष और पार्षद रामनाथ सिदार की उपस्थिति रही।




