Uncategorized

क्राईम फ्री इंडिया फोर्स सारंगढ़ की टीम ने किया शिकायत।

सारंगढ़/कटेली:-जनपद पंचायत सारंगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत खर्रीछोटे में 14वें वित्त मत की राशि का बंदरबांट किया गया है कागज में तो अनेकों विकास कार्य दिखा रहे हैं लेकिन जमीनी स्तर पर अगर देखा जाए तो विकास से कोसों दूर हैं ग्राम पंचायत खर्रीछोटे, 14 वित्त राशि में बिल तो लगाया गया है जिसमें 6 नग मोटर पंप खरीदी एवं 1000 लीटर सिंटेक्स टंकी और सीसी रोड मरम्मत , जेसीबी ट्रैक्टर से कार्य,इत्यादि का बिल लगाया गया है। सीमेंट, रेत, गिट्टी का बिल सरपंच पति के बड़े भाई के नाम पर बिल लगाया गया है। जिसकी शिकायत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सारंगढ़ से की गई है। क्राइम फ्री इंडिया फोर्स के पूरी टीम ने यह शिकायत की है और उनका कहना है कि ग्राम पंचायत खर्रीछोटे में 14वें वित्त मत के साथ अन्य और निर्माण कार्य की शिकायत की गई है।

इस पर निष्पक्ष जांच कर उचित कार्यवाही करने के लिए निवेदन किया गया है। अब जांच टीम द्वारा जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए उच्च अधिकारी के द्वारा आदेशित किया गया है। अब देखना लाजमी होगा कि जांच टीम के द्वारा निष्पक्ष जांच की जाती है तो भ्रष्टाचार की खुशबू बाहर निकल जाएगी। जिससे ग्राम पंचायत अंतर्गत के ग्रामीण जनता भी जान जाएगी कि विकास कार्य के लिए ग्राम पंचायत में आए हुए पैसों का सरपंच के द्वारा कैसे गमन किया जाता है 14 वित्त मत की राशि में जो बिल लगाया गया है बिल के आधार पर अगर जमीनी स्तर में जाकर हर एक काम के स्थान पर जाकर फोटो के साथ जांच की जाती है।तो बहुत ही बड़ा खुलासा हो सकता है।

वर्जन ग्रामीणों की

नाम नहीं छापने की शर्त पर ग्रामीण ने बताया की हमारे ग्राम पंचायत में 6 नग मोटर पंप समान नहीं लगा है और ना ही सीसी रोड मरम्मत का कार्य हुआ है और 1000 लीटर सिंटेक्स पानी टंकी नहीं लगा है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
धान खरीदी में बड़ा खेल, जिम्मेदार कौन—किसान या अधिकारी? छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा द्वारा भव्य 'विष्णु महायज्ञ' एवं 'बटुक संस्कार' संपन्न... सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल। तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब.. आज पचपेड़ी प्रेस क्लब का होगा शपथ समारोह... पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल?