Uncategorized

डॉ. अम्बेडकर विद्यार्थी संगठन(DAVS) प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत कुमार टंडन के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन।

छात्रवृत्ति की पूरी राशि जल्द प्रदान करे सरकार- प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत कुमार टंडन

रायपुर:-डॉ. अम्बेडकर विद्यार्थी संगठन(DAVS) प्रमुख माननीय राम सोलंकी जी के निर्देशानुसार DAVS के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत कुमार टंडन के नेतृत्व में निम्नलिखित मुद्दों को लेकर छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री महोदय को ज्ञापन सौंपा गया |

1. शैक्षणिक सत्र 2020-21 के स्नातक स्तर तथा उच्च शिक्षा के के छात्र – छात्राओं को स्कॉलरशिप का मात्र लगभग 40% राशि ही प्राप्त हुआ है|
अतः सभी पात्र छात्र -छात्राओं को पूरी छात्रवृत्ति राशि जल्द प्रदान किया जाय |

2. राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा(NMMSE) तथा राष्ट्रीय प्रतिभा खोज योजना(NTSE) वर्ष 2008 से वर्ष 2019 तक की स्कॉलरशिप राशि छत्तीसगढ़ के चयनित छात्र -छात्राओं को नहीं मिल पाया है| अतः सभी चयनित छात्र – छात्राओं को उपरोक्त दोनों स्कॉलरशिप योजना की पूरी राशि जल्द प्रदान किया जाय व
इतने समय से स्कॉलरशिप क्यों नहीं मिल पायेगा था इस सम्बन्ध में निष्पक्ष जाँच व दोषियों पर कार्रवाई किया जाये तथा छात्रवृत्ति राशि देर से प्रदान करने के लिए सभी छात्र -छात्राओं को मुवावजा के रूप में अतिरिक्त राशि भी प्रदान किया जाय |

3. छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल /कॉलेज में कक्षाएं संचालित ना होने से छात्र – छात्राओं की पढ़ाई पर बहुत गहरा असर पड़ रहा है| अतः यथासम्भव सभी स्कूल, कॉलेज में नियमित रूप से कक्षाएं संचालित करने बाबत |

4. बिलासपुर के महमंद में एक छात्रा के साथ बलात्कार कर हत्या कर दिया गया | तथा नेमावर(मध्यप्रदेश) के एक ही परिवार के पाँच लोगों की निर्मम हत्या कर दिया गया | अतः उपरोक्त दोनों मामलों का सीबीआई जाँच हो तथा दोषियों को फाँसी की सजा दिया जाय |

5.छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव पुनः प्रारम्भ करने बाबत |

6. छत्तीसगढ़ में Covid 19 के कारण लॉकडाउन में स्कूल /कॉलेज में ऑफलाइन कक्षाएं ना होने के बाद भी स्टूडेंट्स से मासिक शुल्क लिया जा रहा है| अतः सभी शैक्षणिक संस्थानों को निर्देशित करें की किसी स्टूडेंट्स से मासिक शुल्क ना लेवें तथा जिन स्टूडेंट्स से मासिक शुल्क ले चुके हैं उनको वापस किया जाय |

7. शैक्षणिक सत्र 2018 से 2021 तक कक्षा 9वीं, 10वीं,11वीं तथा 12 वीं कक्षा के छात्रवृत्ति के लिए पात्र बहुत से स्टूडेंट्स को छात्रवृत्ति नहीं मिल पाया है अतः छत्तीसगढ़ के समस्त विद्यालय से जानकारी इकठ्ठा कर सभी स्टूडेंट्स को पूरी राशि भुगतान किया जाय |

8. इंजीनियरिंग, ITI स्टूडेंट्स को भी लगभग 40 % ही छात्रवृत्ति राशि मिल पाया है| अतः इन सभी स्टूडेंट्स को पूरी छात्रवृत्ति राशि उपलब्ध कराया जाय |
9. दिनांक 14/06/2021 को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के लिए जशपुर कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी शिक्षक भर्ती पत्र क्रमांक 638 में 182 पदों पर संविधान द्वारा प्रदत्त आरक्षण की अवहेलना करते हुए आरक्षण नहीं दिया गया
है| अतः उपरोक्त शिक्षक भर्ती में आरक्षण दिया जाय |
10. छत्तीसगढ़ में पदोन्नति में आरक्षण पुनः बहाल किया जाय |
11. D. EL. ED मुख्य/अवसर परीक्षा 2021 की तैयारी के लिए बहुत कम समय दिया गया है 13 जुलाई 2021 को समय सारिणी जारी किया गया व 30 जुलाई 2021 को ऑफलाइन परीक्षा शुरू हो रहा है, जिसमें अन्य राज्यों के स्टूडेंट्स को आवागमन के साधन ना मिलने के कारण ऑफलाइन परीक्षा देने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है| अतः परीक्षा तिथि को आगे बढ़ाने अथवा ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने को लेकर भी छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री से मांग किया गया |

उपरोक्त माँगो को जल्द पूरा नहीं करने पर
डॉ. अम्बेडकर विद्यार्थी संगठन(DAVS) राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत कुमार टंडन ने छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय आंदोलन की चेतावनी उनके द्वारा दिया गया है| तथा ओबीसी छात्र-छात्राओं का नीट(NEET) में आरक्षण ख़त्म कर दिया गया है उसके पुनः बहाल किये जाने की मांग संगठन द्वारा किया जा रहा है, एवं इस सम्बन्ध में राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन की चेतावनी भी दिया गया है| ज्ञापन प्रदर्शन में DAVS रायपुर जिला कार्यकारी अध्यक्ष पारस नारंग, दुर्ग से ज्ञानेश्वर कुर्रे उपस्थित रहें | जिन छात्र-छात्राओं को स्कूल कॉलेज में किसी भी प्रकार की समस्याएं आती हैं उनके लिए डॉ. अम्बेडकर विद्यार्थी संगठन द्वारा हेल्पलाइन नंबर 8103030513 जारी किया गया है|

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
भोथली राशन दुकान में 'चावल का खेल': मिडिया के सामने डगमगाए संचालक के बोल, पूछा सवाल तो बोले- 'आया भी... सुवाताल में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही सीसी रोड: RES विभाग की चुप्पी ने खड़े किए गंभीर सवाल! सारंगढ़ में नाथलदाई क्रशर संचालक की मनमानी, लीज पर खनन नहीं फिर भी करोड़ों की रॉयल्टी पर्ची जारी! बरमकेला बीज निगम में लाखों की झोल,बीज निगम प्रबंधक,समिति प्रबंधक और किसानों ने लगाया सरकार को लाखों ... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खंडा मिश्रण चावल से नाराजगी,नागरिक आपूर्ति निगम पर उठे सवाल! भाग 1 सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खंडा मिश्रण चावल से नाराजगी,नागरिक आपूर्ति निगम पर उठे सवाल! भाग 1 धान खरीदी में बड़ा खेल, जिम्मेदार कौन—किसान या अधिकारी? छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा द्वारा भव्य 'विष्णु महायज्ञ' एवं 'बटुक संस्कार' संपन्न... सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल। तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब..