सारंगढ

पंचायत संचालनालय छ.ग. के निर्देश के बाद सचिव संघ में दिखा आक्रोश।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – प्रदेश भर के ग्राम पंचायतों में कार्यरत समस्त ग्राम पंचायत सचिव दिनांक 17.03.2025 से शासकीयकरण मांग क़ो लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं क़ो देखते हुए पंचायत संचालनालय छतीसगढ़ ने एक निर्देश जारी किया हैं उस निर्देश के बाद सचिव संघ ने आक्रोश दिखाते हुए सारंगढ़ जनपद पंचायत के सामने धरना स्थल पर पंचायत संचालनालय छतीसगढ़ के आदेश क़ो हवंड कुंड में डाल कर स्वा: करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार का विरोध प्रदर्शन किया। सचिव संघ जिलाध्यक्ष बलभद्र पटेल ने कहा कि हम लोगों का सिर्फ एक ही मांग हैं शासकीयकरण प्रधानमंत्री मोदी जी के घोषणा पत्र में लिखा था की सचिवों क़ो शासकीयकरण किया जाएगा और हम हड़ताल पर मोदी जी के सम्मान के लिए बैठे हैं उन्होंने जो घोषणा पत्र में लिखा था उसको पूरा करें, और आज सरकार की यह आदेश सिर्फ हमें चमकाने और डराने के लिए हैं इससे हम डरने वाले नहीं,ज़ब तब हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाति तब तक हम इसी तरह से हड़ताल पर बैठे रहेंगे आगे और उग्र आंदोलन सचिव संघ द्वारा किया जाएगा।

पंचायत संचालनालय छत्तीशगढ़ के आदेश

प्रदेश के ग्राम पंचायतों में कार्यरत समस्त ग्राम पंचायत सचिव दिनांक 17.03.2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये है जिसकी वजह से प्रदेश के ग्राम पंचायतों का कार्य प्रभावित हो रहा है। हड़ताल की वजह से ग्राम पंचायतों द्वारा दी जाने वाली अनिवार्य सेवाओं तथा हितग्राहीमूलक शासकीय योजनओं के क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न हो रही है।
ग्राम पंचायतों के कार्यों की अनिवार्यता को दृष्टिगत रखते हुये समस्त हड़ताली ग्राम पंचायत सचिवों को 24 घंटे के भीतर हड़ताल समाप्त कर अपने कर्तव्य पर लौटने के संबंध में अपने स्तर से निर्देश प्रसारित करें। निर्देश की अवहेलना करने वाले ग्राम पंचायत सचिवों के विरूद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही किया जावे।

विरोध प्रदर्शन

सचिव संघ जिलाध्यक्ष बलभद्र पटेल

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
भोथली राशन दुकान में 'चावल का खेल': मिडिया के सामने डगमगाए संचालक के बोल, पूछा सवाल तो बोले- 'आया भी... सुवाताल में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही सीसी रोड: RES विभाग की चुप्पी ने खड़े किए गंभीर सवाल! सारंगढ़ में नाथलदाई क्रशर संचालक की मनमानी, लीज पर खनन नहीं फिर भी करोड़ों की रॉयल्टी पर्ची जारी! बरमकेला बीज निगम में लाखों की झोल,बीज निगम प्रबंधक,समिति प्रबंधक और किसानों ने लगाया सरकार को लाखों ... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खंडा मिश्रण चावल से नाराजगी,नागरिक आपूर्ति निगम पर उठे सवाल! भाग 1 सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खंडा मिश्रण चावल से नाराजगी,नागरिक आपूर्ति निगम पर उठे सवाल! भाग 1 धान खरीदी में बड़ा खेल, जिम्मेदार कौन—किसान या अधिकारी? छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा द्वारा भव्य 'विष्णु महायज्ञ' एवं 'बटुक संस्कार' संपन्न... सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल। तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब..