सारंगढ
ग्राम पंचायत खैरा छोटे में सरकारी नौकरी में रहकर BPL राशनकार्ड से चावल का लाभ उठाने वालों के नाम से जल्द होगी कलेक्टर से शिकायत,भाग 1..

सारंगढ़ :- जनपद पंचायत सारंगढ़ के अंतर्गत कई ऐसे सरकारी नौकरी वाले व पेंसन धारी है जो सरकार के आंखों में धूल झोंक रहे है साथ ही साथ संबंधित अधिकारी को भी कूटरचित तरीके से उनके आँखों में धूल झोंकने में पिछे नही हट रहे है। आपको बता दे मालमा ग्राम पंचायत खैरा छोटे की है जहाँ सरकारी नौकरी में रहते हुए भी BPL राशनकार्ड बनवा रखे है और मुफ्त (1रुपए) में चावल उठा रहे है। वही ग्राम पंचायत खैरा छोटे के सरपंच सचिव सभी नियमों को ताक में रख कर सरकारी नौकरी व पेंसन भोगी (धारी ) वालों का राशनकार्ड बनाने का प्रस्ताव कर दियें है। सरपंच, सचिव व सरकारी नौकरी वाले जो BPL राशनकार्ड हितग्राही है उनके ऊपर जल्द सारंगढ़ कलेक्टर से शिकायत किया जाएगा।
समाचार के दूसरे भाग में किया जाएगा नामों का खुलासा
दर्जनों नामों का किया जाएगा खुलासा।




