ग्राम पंचायत खुडूभाठा में सरपंच की लापरवाही! आश्रित ग्राम बरतुंगा में ग्रामीणों के द्वारा निजी पैसों से किया जा रहा तालाब गहरी करण।

सारंगढ़ :- ग्राम पंचायतों के लिए सरकार ने बहुत सी ऐसे कई महत्वकांक्षी योजना बना रखी है जिससे कि ग्राम पंचायत की विकास हो सके,और पंचायतों को कोई भी समस्याओं का सामना करना न पड़े। लेकिन ग्राम पंचायत खुडूभाठा के सरपंच के द्वारा आदर्श ग्राम व 15 वें वित्त की राशि भी गबन किया जा चुका है जिससे पंचायत के आश्रित ग्राम बरतुंगा में गांव के निजी पैसों से तालाब गहरी करण किया जा रहा है आपको बता दें गांव में गर्मी के दिनों में तालाब के सुख जाने से ग्रामीणों को पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ता है जिसको देखकर ग्राम बरतुंगा के ग्रामीणों ने ये ठाना कि, तालाब में कुछ पानी बच जाए कह कर गांव के निजी पैसों से तालाब गहरी करण करा रहें है। वहीं बात करें सरपंच पंच की तो आपसी लड़ाई के चलते गांव में कोई भी विकाश नही हो पा रहा है व तालाबों में सूखा पन का नजारा देखना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सरपंच पंच को पानी की समस्या से बार बार अवगत कराने के बावजूद भी सरपंच पंच के द्वारा चुप्पी साधा जाता है। उक्त संबंध के बारे में बार बार संबंधित अधिकारियों को अखबार न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है फिर भी अधिकारी कर्मचारी देखकर अनदेखा करने में कोई कसर नही छोड़ रहें है। आखिर कब तक खुडूभाठा पंचायत के लिए मेहरबान रहेंगे अधिकारी।





