बरतुंगा / छेड़छाड़ के आरोपी युवक को पुलीस ने किया गिरफ्तार…कर
भेजा गया जेल।

सारंगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बरतुंगा (बरभाठा) की एक महिला ने थाना सारंगढ़ में आकार रिपोर्ट दर्ज कराई ।
पीड़ित महिला का कहना है कि गांव के ही एक युवक धर्मेंद्र सत्यम पिता टुकेश्वर सत्यम निवासी बरतुंगा के द्वारा जबरजस्ती रास्ता रोककर उसके साथ बेज्जती करने की नियत से छेड़छाड़ करने लगा। वहां से जैसे तैसे भागकर पीड़ित महिला ने अपने घर पहुंचकर सारी आपबीती की घटना अपने घरवालों को बताई की गांव के एक युवक धर्मेंद्र सत्यम के द्वारा मेरे साथ छेड़छाड़ किया जा रहा था ।

फिर महिला को परिवार के सहमति के बाद कोतवाली थाना सारंगढ़ में आरोपी धमेंद्र सत्यम के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।मामला की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सारंगढ़ के द्वारा तत्काल संज्ञान में लेते हुए पुलिस टीम को युवक के गांव बरतुंगा भेजा गया,तथा युवक को घर से हिरासत में लेकर थाना लाया गया। आरोपी युवक के विरुद्ध धारा 341, 354, 354 क 1 ,354 घ , 294, IPC के तहत पंजीबद्ध कर आरोपी धर्मेंद्र सत्यम को माननीय न्यायालय में पेश कर आरोपी युवक को पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया है।




