सारंगढ
सारंगढ़ जनपद पंचायत के सचिव हड़ताल पर फिर,भी निकल गया लाखों रुपये ?

सारंगढ़ – सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत सारंगढ़ में सचिवों का कहना है कि हम हड़ताल पर है और काम बंद कलम बंद का नारा लगा रहे है, लेकिन आपको बता दें सारंगढ़ जनपद पंचायत में आने वाले कुछ पंचायतों में सचिवों के कलम बंद है फिर भी पंचायतों में पैसा आहरण किया गया है क्या ऐसा हड़ताल किया जाता है कि एक तरफ धरना प्रदर्शन कर रहे है और पीछे से कलम चला रहे हैं पंचायत सचिवों का धरना प्रदर्शन कितना सफल हो पाता है देखने योग्य है।
पंचायत सचिवों व सरपंचों द्वारा राशि आहरण किया गया ग्राम पंचायतों का नाम।
1.अमलीपाली अ में 3,60,000 रुपये 16/03/2023 को
2. दानसरा पंचायत में 11,17,522 रुपये 17,18/03/2023 को
3.गंजईभौना पंचायत में 2,75,000 रुपये 16/03/2023 को
4.खम्हारडीह पंचायत में 12,20,185 रुपए 19/03/2023 को
5.उधरा पंचायत में 1,84,800 रुपये 16/03/2023 को




