महिला की संदिग्ध अवस्था मे शव मिलने पर बरमकेला क्षेत्र में फैली सनसनी।

बरमकेला :-दिनांक 09/03/2023 को मृतिका अहिल्या भोय पति पंचराम भोय उम्र 45 वर्ष निवासी इंदिरा आवास पारा लेन्ध्रा थाना बरमकेला के संदिग्ध परिस्थिति में खेत में लाश पड़े होने की मोबाईल से सूचना मिलने पर हमराह स्टाफ सउनि अंजान सिंह कंवर, प्र0आर0 245 कुंदर साय टोप्पो, 770 सोनसाय यादव, आर0 419 चित्रसेन देवागंन, 821 कन्हैया चौहान, 102 दिनेश चौहान, 1091 मिनकेतन पटेल, 966 दिगम्बर पटेल म0आर0 471 अंजना मिंज को साथ लेकर घटना स्थल रवाना हुआ जो मृतिका अहिल्या भोय का अर्धनग्न शव जिसके चेहरा एवं शरीर पर चोट का निशान व मुह से बहे खुन आदि परिस्थितियों को देखकर अपराध घटित होने के संदेह पर पुलिस अधीक्षक महोदय सारंगढ़ को परिस्थिति से अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर घटना स्थल पर देहाती मर्ग इंटिमेशन लेकर डाग स्क्वाड फारेसिंक टीम एवं महिला व पुरुष पंचान के समक्ष शव पंचनामा कार्यवाही किया गया। पुलिस जांच पंचनामा कार्यवाही दौरान मृतिका अहिल्या भोय एवं उसके पति पंचराम भोय के कमरा से खाट मे बिछा गोदरी एवं कमरा के पीछे दरवाजा पास पत्थर में खुन का धब्बा मिलने से परिस्थिति जन्य साक्ष्य होने से उक्त वस्तुओं को विधिवत जप्त किया गया तथा मृतिका के शव को सीएचसी बरमकेला भेजकर शव का पीएम कराया गया है। जो डॉ0 की टीम ने पीएम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण सास रुकने, दम घुटने के कारण मृत्यु होना लेख किये है एवं मृत्यु की प्रकृति को होमीसाईडल इन नेचर बताया है। जिस पर संदेही मृतिका का पति पंचराम भोय से कड़ाई से पूछताछ करने पर दिनांक 08/03/2023 को होली के रात्रि पति पत्नी दोनों साथ में शराब सेवन किये। शराब सेवन बाद मृतिका अहिल्या का पति पंचराम संभोग करने की मांग किया जिस पर अहिल्या द्वारा मना करने पर जमीन मे रखे स्टील लोटा से अपनी पत्नी को मारकर चोट पहुँचाया जिससे इसकी पत्नी अहिल्या परेशान कर रहे हो कहकर खेत तरफ चली गई जो यह भी उसके पीछे पीछे जाकर उसे खेत में गिराकर मृतिका अहिल्या से संभोग करने का प्रयास किया। जो अहिल्या द्वारा गाली देने चिल्लाने से आरोपी अपने दाहिने हाथ से उसके नाक एवं मुह को दबाकर उसके साथ संभोग किया। संभोग करने के बाद आरोपी पंचराम भोय मृतिका को हिला डुलाकर देखा जो मृतिका का सांस रुक जाने का पता चलने पर जाकर अपने कमरे मे सो गया। अपने बड़े बेटे अशोक के द्वारा माँ कहा है पूछने पर कीर्तन में गई है बताया। दिनांक 09/03/2023 को सुबह 06 बजे आरोपी पंचराम भोय उठकर शौच करने के लिये खेत की तरफ गया और वहां से गुजर रहे लोगो को मेरी पत्नी अहिल्या मरी पड़ी है कहकर बताया है। जिस पर थाना है बरमकेला में आरोपी के विरुद्ध अप0क्र0 50/2023 धारा 302, 201 भादवि पंजीबद्ध कर पुलिस जांच कार्यवाही दौरान परिस्थिति जन्य साक्ष्य एवं आरोपी के दवारा मेमोरेण्डम कथन में अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आज दिनांक 10/03/2023 के 15/45 बजे विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।





