कोरबा

डीजल चोरों को सीआईएसएफ का संरक्षण ! हर रोज लाखों का डीजल की हो रही चोरी चुप क्यों है एसईसीएल, पुलिस इसलिए नहीं कर पा रही कार्रवाई…

कोरबा, 16 सिंतबर – कोयलांचल में डीजल चोरी का कारोबार कोई नया नहीं है, लेकिन पुलिस सख्ती के बीच पैतरें जरूर नए हो गए है। जी हां, ख़दान के बाहर आकर डीजल लेकर भागते सैकड़ों चोरो को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचाया है लेकिन अब डीजल चोर भी शातिराना अंदाज में डीजल को खदान मंे ही खपा दे रहे है याने ये चोर ग्रामीण के लिबास में ख़दान के भीतर जाते है और ग्रामीण के ही लिबास में बाहर आ जाते है। ये चोर डिब्बों को भी खदान के भीतर ही छुपा देते है हालांकि खदान के भीतर डीजल बेचने पर इन लोगो को नुकसान उठाना पड़ता है, इनको प्रति 35 लीटर के डब्बों के पीछे 2 सौ से 3 सौ कम मुनाफा मिलता है लेकिन जेल जाने का भय नहीं रहता है। लेकिन ये कैसे संभव है कि एसईसीएल के खदानोें में सैकड़ों की संख्या में तैनात सीआईएसएफ की मौजूदगी के बीच चोर हर रोज खदान में घुस दुस्साहस कर डीजल की चोरी कर उसे खपा देें। ऐसे में खदान के पूरे एरिया में अनाधिकृत प्रवेश वर्जित है लेकिन हर रोज 50 से 70 चोर दीपका और गेवरा खदान में घुस लखपति बन वापस लौटते है। दावा तो ये भी है कि सीआईएसएफ के अधिकारियों को चोरी को नजरअंदाज करने के एवज में रोज हजारों का चढ़ावा पहले ही भेंट किया जाता है हालांकि इस स्टोरी को झूठ भी मान लिया जाये तो उस हक़ीकत को कैसे झुठलाया जायेगा जिसमें एसईसीएल के अधिकारी हर रोज मुख्यालय में डीजल कम होने की रिपोर्ट भेजते है यहां भी लेकिन है क्योेंकि इस कमी को चोरी कभी भी ऑफिशियल दस्तावेजों में नहीं कहा जाता है न ही एसईसीएल के अधिकारी इस बाब्त स्थानीय थानों में रिपोर्ट दर्ज कराते है। यही पुलिस के लिए सरदर्द की बड़ी वजह है कि पकड़ में आने के बाद भी चोर के विरूद्ध 41/1-4 याने चोरी के संदेह के तौर पर कईयों बार कार्रवाई करनी पड़ती है जिसका नतीजा ये होता है कि चोरों को जल्दी जमानत मिल जाती है और एक-दो दिनों के आराम के बाद लखपति बनने का सफर फिर तय होता रहता है… देखना होगा सीआईएसएफ व एसईसीएल के अघोषित आर्शिवाद के साथ जारी तेल के मेल का खेल कब खत्म बंद होगा।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल। तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब.. आज पचपेड़ी प्रेस क्लब का होगा शपथ समारोह... पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई।