माँ वैष्णवी संगीत महाविद्यालया सारंगढ़,अब सारंगढ़ में भी होगा भव्य संगीत समारोह का आयोजन।

सारंगढ़:-सारंगढ़ क्षेत्र के प्रतिष्ठित संगीत महाविद्यालय मे 29 अगस्त 2021 को सारंगढ़ स्थित माँ वैष्णवी संगीत महाविद्यालय में कला संस्कृति के विकास हेतु संगीतिक परिचर्चा एव्ं संगीत सभा का आयोजन किया गया जिसमें रायगढ़ घराने से जुड़े अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलागुरु पंडित सुनील वैष्णव(बिलासपुर) एव्ं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नृत्यांगना सुश्री बसंती वैष्णव(बिलासपुर ) विशेष रूप से उपस्थित रहे दोनों कलाकारों ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में उल्लेख किया
की नवगठित सारंगढ़ जिले में किस प्रकार कला संस्कृति के विकास हेतु कैसे कार्य किया जाये एव्ं रायगढ़ चक्रधर् समारोह जैसे एक भव्य संगीत समारोह आयोजन सारंगढ़ में भी आयोजित करने पर बल दिया ताकि सारंगढ़ क्षेत्र के ग्रामीण एव्ं शहरी संगितज्ञो और उभरते हुए आम कलाकारों एव्ं कलाराशिको को कला प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त हो सके इस अवसर पर माँ वैष्णवी संगीत महाविद्यालय के प्राचार्य श्री लीलाधर वैष्णव जी द्वारा सारंगढ़ में कला संस्कृति को सहेजते हुए एक नया आयाम और कला संस्कृति को आगे बढ़ाने में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है प्राचार्य लीलाधर वैष्णव जी द्वारा इस आयोजन में सितार वादन बखूबी से प्रस्तुत किये इनके साथ तबले पर उभरते हुए कलाकार श्री रुद्र वैष्णव एव्ं वैष्णव संगीत महाविद्यालय रायगढ़ के प्रभारी प्राचार्य मास्टर शरद वैष्णव जी ने तबले पर अपनी थाप देते हुए बहुत ही सुन्दर संगत किये।
रायगढ़ घराने की उभरती हुई ख्याति प्राप्त युवा नृत्यांगना ज्योति श्री बोहिदार वैष्णव एव्ं सुश्री प्रीति वैष्णव नैनाभिराम भाव नृत्य की प्रस्तुति की जिसकी सभी ने भूरि भूरि प्रशंसा की




