सारंगढ
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोसीर द्वारा ग्राम पंचायत उच्चभिठी में 36वाँ राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा आयोजित किया गया।

सारंगढ़/कोसीर:- दिनांक 25 अगस्त 2021 से लेकर 8 सितंबर तक आयोजित किया जाना हैं जिला नोडल अधिकारी डॉ.मीना पटेल (सर्जन) BMO डॉ. आर एल सिदार के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोसीर के अंतर्गत ग्राम खुड़बेना में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक के साथ ही साथ नेत्रदान पखवाड़ा में सघन प्रचार। प्रसार करते हुए आम जन समुदाय को नेत्रदान हेतु प्रेरित किया गया जिसमे डॉ. मनीष पटेल स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी,श्री एच. आर. रात्रे नेत्र सहायक अधिकारी,श्री अविनाश वाल्टर बी.टी.ओ. श्री आर.सी.पाण्डे एन. एम. ए. श्री दिनेश बरेठ लैब असिस्टेंट श्री कौशलेश कुमार आर.एच.ओ.और अन्य सदस्य कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे




