बिग ब्रेकिंग: सारंगढ़ में बड़ी चोरी,श्री लक्ष्मी ज्वेलरी शॉप में चोरों ने किया हाथ साफ़…

रायगढ़। छन कर आ रही खबरों के मुताबिक चोरों ने ज्वेलरी शॉप पर बड़ा हाथ साफ किया है। इससे पता चलता है कि अब सारंगढ़ में कोई इलाका सुरक्षित नही बच पाया हैं कल तक जो चोर शहर से दूर सुदूर इलाकों में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे अब शहरी इलाकों में भी बेखौफ चोरी को अंजाम दे रहे हैं।
तीख़ी मिर्चि न्यूज़ को जो जानकारी अब तक को मिली है उसके मुताबिक सारंगढ़ के प्रतापगंज इलाके में संचालित श्री लक्ष्मी ज्वेलर्स दुकान में बीती रात
चोरों ने धावा बोला है। यहां से प्राथमिक जानकारीमें बड़ी मात्रा में चांदी की चोरी होना सामने आ रहाहै। दुकान मालिक अभी वास्तविक चोरी को लेकर
जानकारी नहीं दे पा रहा है। पुलिस टीम अभी
वारदातस्थल पर ही जांच में जुटी है। चोरों ने
सीसीटीवी को भी तोड़ दिया है जिसके बाद
आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। वास्तव
में कितने की चोरी हुई है इसकी जांच पुलिस मौके
पर कर रही है।




