Uncategorized

खनिज विभाग एवं कोनी थाना के संयुक्त अभियान में 9 ट्रैक्टरों पर अवैध उत्खनन को लेकर हुई कार्यवाही।

(गोविन्द शर्मा की रिपोर्ट)।बिलासपुर-: ग्राम कच्छार में स्थित अरपा नदी में खनि अमला बिलासपुर, राजस्व अमला बिलासपुर तथा थाना कोनी द्वाराअवैध रेत उत्खनन पर संयुक्त कार्यवाही किया गया ।कार्यवाही के दौरान ग्राम कछार में कुल 9 नग ट्रैक्टर खनिज रेत का अवैध उत्खनन करते पाए गए तथा संयुक्त अमला को मौके पर देख सभी 9 ट्रैक्टरों के वाहन चालक एवम लेबर उपरोक्त ट्रैक्टरों को लावारिस हालात में नदी में छोड़ कर फरार हो गए।जांच में सभी 9 ट्रैक्टरों के चेचिस न. एवम वाहन पंजीयन न. को नोट किया गया|चूँकि इन सभी वाहनों के चालक इनको लावारिस हालत में छोड़कर फ़रार होगए थे इसलिए इन सभी वाहन मालिकों के विरुद्ध फ़िट्नेस संबंधित जांच कराने तथा उपरोक्त वाहन किस प्रायोजन (Commercial उपयोग)हेतु लिए गए थे के सम्बंध में वाहन मालिकों की पहचान RTO बिलासपुर द्वारा कराए जाने पर वाहन मालिकों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
इसके अतिरिक्त खनिज अमला बिलासपुर द्वारा 4 नग अन्य वाहनों को खनिज रेत परिवहन करते जप्त कर खनिज जांच चौकी सेंदरी की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ रखा गया है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
धान खरीदी में बड़ा खेल, जिम्मेदार कौन—किसान या अधिकारी? छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा द्वारा भव्य 'विष्णु महायज्ञ' एवं 'बटुक संस्कार' संपन्न... सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल। तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब.. आज पचपेड़ी प्रेस क्लब का होगा शपथ समारोह... पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल?