सारंगढ

कोषमकुंडा निवासी प्राण लहरे के ऊपर सारंगढ़ थाना में शिकायत दर्ज,कर रहे थे पत्रकार की छवि को धूमिल करने की कोशिश।

सारंगढ़:-सरसींवा थाना क्षेत्र के ग्राम कोषमकुंडा में रहने वाले प्राण लहरे के खिलाफ SEN24 (सारंगढ़ एक्सप्रेस न्यूज़) के संपादक किशोर मनहर ने सारंगढ़ थाने में लिखीत शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की है!

दरसल प्राण लहरे जो की पेशे से एक शिक्षक है और वर्तमान में जैतपुर के प्रथमिकशाला में पदस्थ है इनके द्वारा करीब दो दिन पहले फेसबुक में एक अख़बार के कतरन को लेकर SEN24 न्यूज़ और उनके संपादक किशोर मनहर जी के छवी को धूमिल करने की कोशिस की गई थी,

जिसे लेकर SEN24 (सारंगढ़ एक्सप्रेस न्यूज़) के संपादक किशोर मनहर ने सारंगढ़ थाने में प्राण लहरे के खिलाफ लिखीत शिकायत करते हुए उचित कार्यवाही की मांग की हैं, वही इस घटना के बाद से सारंगढ़ के पत्रकारों में ख़ासा आक्रोश देखा जा रहा है वही जल्द कार्यवाही नही होने पर पत्रकारों ने आन्दोलन की भी बात कही है

दीपक थवाईत ( प्रेस क्लब अध्यक्ष सारंगढ़)

दीपक थवाईत ( प्रेस क्लब अध्यक्ष सारंगढ़) ने कहा है कि प्राण लहरे रहने जो कि स्वयं एक शिक्षक हैं लेकिन उनके फेस बुक पर किए गए पोस्ट से यह नही लगता की उनका शिक्षा से कोई लेनादेना है SEN24 (सारंगढ़ एक्सप्रेस न्यूज़) चैनल और उनके संपादक किशोर मनहर हैं तथा बिना जानकारी के इन्होने हेमंत बंजारे को SEN24 न्यूज़ का संपादक बता दिया है तथा बिना जानकारी व किसी तथ्य के SEN24 जैसे प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के खिलाफ जिस तरह से उनके द्वारा शोसल मिडिया में दुषप्रचार किया गया हैं यह काफी निंदनीय हैं और पूरा प्रेस क्लब इसकी कड़ी निंदा करता है, और प्राण लहरे के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग भी करता है

राहुल भारती ( सह संपादक SEN24)

राहुल भारती ( सह संपादक SEN24) ने कहा प्राण लहरे रहने जो एक शिक्षक है लेकिन उनकी हरकतों से नही लगता की उनका शिक्षा से कोई लेनादेना है SEN24 (सारंगढ़ एक्सप्रेस न्यूज़) चैनल और उनके संपादक संपादक किशोर मनहर के खिलाफ जिस तरह से उनके द्वारा शोसल मिडिया में दुष प्रचार किया गया हैं यह काफी निंदनीय हैं और पूरा प्रेस कल्ब इसकी कड़ी निंदा करती है, और प्राण लहरे के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग करता है

नरेश चौहान (अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति अध्यक्ष सारंगढ़)

नरेश चौहान (अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति अध्यक्ष सारंगढ़ ) प्राण लहरे ने जिस तरह का अपनी ओछी मानसिकता का प्रदर्शन करते हुए SEN24 (सारंगढ़ एक्सप्रेस न्यूज़) जैसे लोकप्रिय न्यूज़ चैनल और उनके संपादक के खिलाफ लिखा है यह बर्दाश्त योग्य नही है हमे हमारे पुलिस विभाग पर विश्वास हैं की वो प्राण लहरे के खिलाफ उचित कार्यवाही करेंगे, अगर पुलिस विभाग प्राण लहरे पर कार्यवाही नही करती हैं तो हम सभी पत्रकार आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे

देवेन्द्र केशरवानी (वरिष्ट पत्रकार बिलाईगढ़)

देवेन्द्र केशरवानी (वरिष्ट पत्रकार बिलाईगढ़) प्राण लहरे ने जिस तरह से शोसल मिडिया में एक चैनल और उनके संपादक के खिलाफ दुष प्रचार किया है . यह निंदनीय हैं, मै एक पत्रकार होने के नाते इसकी निंदा करता हूँ और प्राण लहरे पर उचित कार्यवाही की मांग करता हूँ।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
धान खरीदी में बड़ा खेल, जिम्मेदार कौन—किसान या अधिकारी? छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा द्वारा भव्य 'विष्णु महायज्ञ' एवं 'बटुक संस्कार' संपन्न... सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल। तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब.. आज पचपेड़ी प्रेस क्लब का होगा शपथ समारोह... पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल?