रायगढ़

धर्मांतरण के खिलाफ भाजयुमो जिला रायगढ़ का जंगी प्रदर्शन, कांसीराम चौक से कलेक्टोरेट परिसर तक पद यात्रा कर ज्ञापन दिया गया।

रायगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आज धर्मांतरण के विरोध में शहर के गडुमरिया चौक से पदयात्रा निकाली गई जो शहर के विभिन्न चौक चौराहो से होकर गुजरी। जिसमें धर्मांतरण को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। पदयात्रा का समापन कलेक्ट्रेट में हुआ जहां भाजयुमो द्वारा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर भाजयुमो द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं रायगढ़ जिले में चल रहे धर्मांतरण के विरोध में एवं जागरूकता बढ़ाने हेतु पदयात्रा का आयोजन किया गया।

पदयात्रा की शुरुआत गढ़उमरिया चौक से दोपहर 1:30 बजे की गई जो कांशीराम चौक, कबीर चौक,ओवर ब्रिज,सुभाष चौक, गौरी शंकर मंदिर चौक, गोपी टॉकीज रोड,केलो ब्रिज निचे, होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

क्या कहते है ओ पी चौधरी।

भाजपा नेता ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार की सह पर पूरे प्रदेश में धर्मांतरण कराया जा रहा है। राजनीतिक स्वार्थ के लिए कांग्रेस की सरकार इस तरह की गैर जिम्मेदाराना कार्य कर रही है। भय के आधार पर और लोभ के सहारे राजनीतिक षड्यंत्र कर देश के समाज को तोड़ने का कार्य किया जा रहा है जिसका भारतीय जनता युवा मोर्चा व भारतीय जनता पार्टी पुरजोर विरोध करती थी,करती है और करती रहेगी।

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री भाजपा पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी, जिला अध्यक्ष भाजपा उमेश अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गुरु पाल भल्ला, जिला उपाध्यक्ष आशीष ताम्रकार, जिला महामंत्री अरुण धर दीवान, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीना नाथ खूंटे, राष्ट्रीय मंत्री युवा मोर्चा रवि भगत, वरिष्ठ नेता श्रीकांत सोमावर, शिला तिवारी, नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरि नाथ खूंटे, विजय डनसेन, पूनम चौहान, नवल कन्नेर, सुमित शर्मा, युवा मोर्चा जिला प्रभारी अजय नायक, जिला अध्यक्ष विनायक पटनायक, महामंत्री सूरज शर्मा, राजेश बेहरा, लक्ष्मण लहरे, उपाध्यक्ष राजा गुप्ता, प्रवीण, जिला कार्यकारिणी सदस्य विनशु शर्मा, जिला आईटी सेल संयोजक अंशु टुटेजा,महिला नेत्री अंकिता चौधरी,लक्ष्मी वैष्णव सहित सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवम् कार्यकर्ता मौजूद रहे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
धान खरीदी में बड़ा खेल, जिम्मेदार कौन—किसान या अधिकारी? छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा द्वारा भव्य 'विष्णु महायज्ञ' एवं 'बटुक संस्कार' संपन्न... सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल। तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब.. आज पचपेड़ी प्रेस क्लब का होगा शपथ समारोह... पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल?