चोरी की 5 मोटर सायकल सहित 2 आरोपी एक विधि उल्लंघन कारी बालक गिरफ्तार।

रायगढ़/सारंगढ़:- थाना सारंगढ क्षेत्र में मोटर सायकल चोरी होने की कई दिनों से सूचना मिल रही थी इस तारतम्य में पुलिस अधीक्षक रायगढ़ (अभिषेक मीणा) के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अभिषेक वर्मा) के दिशानिर्देशन एवं SDOP सारंगढ (प्रभात पटेल) के कुशल मार्गदर्शन में निरीक्षक (अमित शुक्ला) थाना प्रभारी सारंगढ एवं उनकी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की 5 नग मोटर सायकल को बरामद करने में सफलता हासिल हुई हैं मामले में मुखबिर के सूचना मिला कि बनिया पर सारंगढ का उमेश साहू चोरी का मोटर सायकल अपने घर मे रखा है एवं बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है कि सूचना पर उमेश साहू उर्फ नानू पिता मनोज साहू उम्र 19 वर्ष शाकिन बनिया पारा सारंगढ को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर वह चोरी का मोटर सायकल व स्कूटी रखना स्वीकार किया जिसका मेमोरेंडम लिया अपने मेमोरेंडम में अपने साथी राहुल सहनी पिता राजेश सहनी उम्र 19 वर्ष शाकिन रेंजरपारा सारंगढ व विधि उल्लंघनकारी बालक के साथ मिलकर रायपुर,सराईपाली,सारंगढ में मिलकर 4 नग मोटर सायकल व 1 स्कूटी चोरी कर आपस मे बटवारा कर लेना बताकर अपने हिस्सा के मोटर सायकलों को अपने घर मे छिपा कर रखे एक काला रंग के होंडा साइन मोटर सायकल बिना नंबर इंजन नंबर JC65E70293287 चेचिस नंबर ME4JC551JF7197589 कीमती 35 हजार रुपये तथा एक पुराना प्लेज़र स्कूटी रजिस्ट्रेशन नंबर CG13G8085 इंजन नंबर चेचिस नंबर अइस्पस्ट कीमती 15 हजार रुपये को पेश किया जिससे उसके कब्जे से उक्त मोटर सायकल व स्कूटी को चोरी के माकूल संदेह होने पर विधिवत जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया तथा आरोपी को हिरासत में लेकर अन्य आरोपी राहुल सहनी के ससुराल सराईपाली में रेड करने पर उपस्थित मिला जिसे पूछताछ करने अपने ससुराल में छिपाकर रखे 1 काला रंग के होंडा साइन मोटर सायकल बिना इंजन नंबर JC36E77580995 चेचिस नंबर ME4JC36JCD7377886 कीमती 30 हजार रुपये को पेश किया जिसे जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया अन्य विधि उल्लंघन कारी बालक के घर मे रेड करने पर उपस्थित मिला जिसे पूछताछ करने पर अपने हिस्सा में प्राप्त मोटर सायकल को अपने घर मे छिपाकर रखे एक काला लाल रंग के बजाज पल्सर मोटर सायकल क्रमांक BL04 KL1727 इंजन नंबर DHJWEJ67904 चेचिस नंबर MG2A116J7EW J26646 कीमती 40 हजार रुपये एक काला लाल रंग के हीरो HF डीलक्स के मोटर सायकल नंबर प्लेट में अरमान लिखा हुआ इंजन नंबर अइस्पस्ट चेचिस नंबर MGLHAR203JGH07512 कीमती 25 हजार रुपये को पेश किया जिसे जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपियों का यह कृत्य धारा 41(1-4) जाफौ/379 ता0ही0 का अपराध घटित करना पाए जाने से उन्हें दिनांक 09/08/2021 को गिरफ्तार कर 2 आरोपी व विधि उल्लंघन कारी बालक को आज दिनांक 10/08/2021 न्यायिक रिमांड में भेजा गया ।




