सारंगढ़:थाना प्रभारी अमित शुक्ला की,100 लीटर महुवा शराब पर एक और ताबड़तोड़ कार्यवाही।

रायगढ़/सारंगढ़ :- पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के दिशानिर्देश पर आज दिनाँक 22-07-2021 को सारंगढ थाना प्रभारी श्री अमित शुक्ला के नेतृत्व में मुखबीर से सूचना मिली कि श्रवण सिदार निवासी कमलानगर अपने मोटर सायकल में कच्ची महुआ शराब परिवहन कर रहा है। सारंगढ़ पुलिस एक्शन लेते हुए वहां पर प्रधान आरक्षक श्याम लाल महंत हमराह स्टाफ आरक्षक विमल जांगडे, पुनीत डनसेना एवं रामगोपाल यादव को रवाना किया गया। भैरों मंदिर के पास श्रवण सिदार पिता सुरूति सिदार उम्र 32 वर्ष को घेरा बन्दी कर पकड़ा गया जो अपने मोटर सायकल पैशन प्रो में 2 प्लास्टिक की बोरी में 50-50लीटर क्षमता वाली बोरी में कुल 100 लीटर कच्ची महुआ परिवहन कर रहा था उसे जप्त किया गया है और आगे की जांच की जा रही है । फिलहाल अभी आरोपी को जेल भेज दिया गया है शराब जुमला कीमत 10,000रुपये जप्त किया गया। अप0 क्र0 428 धारा 34(2)59क आब0 एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायायिक रिमांड पर भेजा गया।




