रायगढ़
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला रायगढ़,मुख्यमंत्री व गृह मंत्री का करेंगे पुतला दहन।

रायगढ़:-प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के निर्देशानुसार और माननीय प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय और नवीन मार्कंडेय के मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल व मोहन कुर्रे के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति वर्ग के ऊपर हो रहे लगातार अत्याचार अनाचार हत्या व दुष्कर्म संवैधानिक अधिकारों का हनन धार्मिक स्थलों को बर्बरता पूर्वक तोड़े जाने से अनु.जाति वर्ग आहत एवं भयभीत जीवन यापन करने में विवश है जिसके विरोध में आज दिनांक -21/07/2021दिन -बुधवार को समय .11 बजे मिनीमाता चौक रायगढ़ में
मुख्यमंत्री व गृह मंत्री का पुतला दहन का कार्य किया जाएगा।
नोट.. महामंत्री जीवन रात्रे,
खुशीराम चौहान
भाजपा अनु जाति मोर्चा जिला रायगढ़




