नान की लापरवाही उजागर : सारंगढ़ बिलाईगढ़ में गुणवक्ता निरीक्षक पर सवाल,खराब चावल भी हो रहा पास!भाग 1

सारंगढ़-बिलाईगढ़ – जिले में राशन वितरण व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। उचित मूल्य की दुकानों में वितरित किए जा रहे चावल की गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। हितग्राहियों को साबुत चावल की बजाय खंडा (टूटा हुआ) और मिश्रित चावल मिलने से नाराजगी बढ़ रही है।
इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल नागरिक आपूर्ति निगम के कर्मचारी गुणवत्ता निरीक्षक (क्वालिटी इंस्पेक्टर) की भूमिका पर उठ रहा है। आरोप है कि निरीक्षक द्वारा मानकों की अनदेखी करते हुए खंडा मिश्रण वाले चावल को भी पास कर दिया जा रहा है, जिसके बाद वही चावल उचित मूल्य की दुकानों तक पहुंच रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि गुणवत्ता की सही तरीके से जांच की जाए, तो ऐसे चावल को वितरण के लिए मंजूरी ही नहीं मिलनी चाहिए। बावजूद इसके, लगातार खंडा मिश्रण गुणवत्ता का चावल पास होना कहीं न कहीं लापरवाही या मिलीभगत की ओर इशारा करता है।
इस स्थिति के कारण गरीब और जरूरतमंद हितग्राहियों को योजना का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। सरकार जहां बेहतर गुणवत्ता का चावल देने की बात करती है, वहीं जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली उस पर सवाल खड़े कर रही है।
मांग और अपेक्षा:
जिले के नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोहराई न जाए और हितग्राहियों को गुणवत्तापूर्ण राशन मिल सके।




