महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन।

रायपुर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नेतृत्व में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महात्मा फुले के जीवन एवं उनके समाज सुधार के कार्यों पर प्रकाश डाला।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज में शिक्षा और समानता की अलख जगाई। उनके विचार आज भी समाज को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने विशेष रूप से वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए जो कार्य किए, वे सदैव स्मरणीय रहेंगे।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, महामंत्री अखिलेश सोनी, प्रदेश मंत्री अमित साहू, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, सह मंत्री प्रीतेश गांधी सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा जिला अध्यक्ष श्याम नारंग, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हरिनाथ खूंटे, प्रदेश उपाध्यक्ष कुंती जांगड़े, खेमराज बकरे, राजेश्वर भार्गव, बसंत बाघ, मंत्री अनिल सोनवानी, जिला अध्यक्ष पंकज जगत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित जनों ने महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।







