छह अप्रैल को स्थापना दिवस व 14 अप्रैल को डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाएगी भाजपा।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा एवं प्रदेश पदाधिकारीयो द्वारा चलाया जाएगा गांव चलो बस्ती चलो अभियान
रायपुर – भाजपा द्वारा चलाए जा रहे अंबेडकर जयंती अभियान की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन रविवार को वर्चुअल माध्यम से किया गया। जिसमें पार्टी के स्थापना दिवस छह अप्रैल व संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती दिवस 14 अप्रैल को लेकर कार्यक्रमों पर मंथन किया गया। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय, भाजपा अनु. जाती मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यालय पर सजावट करके मिष्ठान वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाना है और भाजपा शासन काल में किए गए विकास कार्यों को प्रदर्शनी के माध्यम से जन सामान्य को बताना है। 13 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर उनकी प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 14 अप्रैल को उनकी जयंती के अवसर पर मंडल बूथ में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। सभी कार्यक्रमों की जानकारी अनिवार्य रूप से सरल एप पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 14 अप्रैल को बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती को बेहतर ढंग से मनाया जाएगा। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को उत्साह के साथ कार्य करना है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अपना पूरा जीवन भारतीय समाज के पिछड़े, दलितों और गरीबों के उत्थान के लिए लगाया। जिसमें 13 अप्रैल को जितनी जगह पर अंबेडकर की प्रतिमा है उनकी साफ सफाई की जाएगी। देर रात दीप उत्सव किया जाएगा। 14 अप्रैल को सभी जगह पर कार्यक्रमों का आयोजन करने के साथ ही माल्यार्पण किया जाएगा। जिन जगहों पर बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा नहीं है वहां पर फोटो लगाकर उनका माल्यार्पण किया जाएगा। संविधान की प्रस्तावना का वाचन कार्यक्रम के बाद किया जाएगा। लोगों के बीच में कांग्रेस बनाम भाजपा विषय को कार्यकर्ता और आम लोगों के बीच रखा जाएगा। बीजेपी अनुसूचित बस्तियों में जाकर हर घर के चौखट तक पहुंचने की कोशिश होगी। इस बात की जानकारी भी लोगों को दी जाएगी की संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अपमान किसने किया और उनका सम्मान किसने किया। बूथ, मंडल और जिला स्तर पर होने वाले प्रत्येक कार्यक्रम की फोटो, संक्षिप्त विवरण और आवश्यक जानकारी समय पर एप पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। साथ ही इन कार्यक्रमों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी साझा करने को कहा गया है।
भाजपा अनु जाती मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सनम जांगड़े ने कहा कि 13 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जाएगा और उसी दिन शाम को दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम भी रखा जाएगा। 14 अप्रैल भीमराव अंबेडकर जयंती पर अनेको कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अंबेडकर जी को पुष्पांजलि भी अर्पित की जाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र संगठन है जो बूथ स्तर पर इस कार्यक्रम का आयोजन करता है और इस दिन भी बूथ बूथ पर इस कार्यक्रम का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि बूथ स्तर पर संगोष्ठियों का भी आयोजन किया जाएगा और इस अभियान के अंतर्गत अनुसूचित जाति मोर्चा एवं प्रदेश पदाधिकारीयो द्वारा गांव चलो बस्ती चलो अभियान भी चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने आंबेडकर के सोच के अनुरूप दलितों, आदिवासियों और ओबीसी के कल्याण के लिए काम किया है। कांग्रेस पार्टी ने गरीबी हटाओ का नारा तो दिया पर उसे नारे को लेकर कुछ नहीं किया, इसी प्रकार कांग्रेस ने अनेकों बार भीमराव अंबेडकर जी का अपमान किया। कांग्रेस पार्टी द्वारा डॉ. अंबेडकर के साथ किए गए उपेक्षापूर्ण और अपमानजनक व्यवहार और भाजपा द्वारा उनके सम्मान में किए गए कार्यों को लेकर भी हमें इस दौरान बताना है।
इस वर्चुअल कार्यक्रम का संचालन अनु जाती मोर्चा प्रदेश महामंत्री हरिनाथ खूंटे व आभार अनु जाती मोर्चा प्रदेश महामंत्री चंद्र प्रकाश सूर्या ने किया। इस बैठक प्रदेश पदाधिकारीगण,प्रदेश कार्यसमिति/विशेष आमंत्रित सदस्य/स्थाई आमंत्रित सदस्य,जिला अध्यक्ष/जिला महामंत्री, संभाग प्रभारी-सह प्रभारी, जिला प्रभारी – सह प्रभारी उपस्थित थे।





