बरमकेला बीज निगम के भ्रष्टाचार उजागर: अधिकारीयों के मिलीभगत से सरकार को करोड़ों की क्षति, किसानों ने बेचे एक ही रखबा में दो जगहों पर धान! (भाग 1)

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला बीज निगम से जुड़ा एक गंभीर भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। आरोप है कि बीजनिगम के प्रबंधक एवं कर्मचारियों की मिलीभगत ( सेवा सहकारी समिति भी सामिल होगा) से शासन को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया गया है।
जानकारी के अनुसार, दर्जनों किसानों ने सेम रकबा खसरा में दो अलग-अलग स्थानों पर लगभग 3,800 क्विंटल धान की बिक्री दर्ज की गई है। इस गड़बड़ी के कारण सरकार को दोहरा नुकसान हुआ है—एक ओर अनियमित खरीदी से आर्थिक क्षति, वहीं दूसरी ओर रिकॉर्ड में हेरफेर से व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
मामले में शामिल किसानों ने इस पूरी प्रक्रिया से अनभिज्ञता जताई है। किसानों का कहना है कि उन्होंने केवल एक ही स्थान, सेवा सहकारी समिति में धान बेचा है। बीज निगम में उनके नाम से धान कैसे बेचा गया, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
एक किसान ने बताया,“हमने तो सिर्फ समिति में ही धान बिक्री की है। बीज निगम में हमारे नाम से धान चढ़ा दिया गया होगा। इसकी सही जानकारी मैं निगम के प्रबंधक मैडम से पूछकर ही बता पाऊंगा।”
किसान ने यह भी स्वीकार किया कि बीज निगम के अधिकारियों से उनके पुराने संबंध हैं। उन्होंने कहा, “बीज निगम से बहुत पहले से जान-पहचान और दोस्ती रही है। हो सकता है कि मेरे नाम से धान चढ़ा दिया गया हो। जब खाते में पैसा आएगा तो मैं पैसा निकालकर बीज निगम को दे दूंगा। वे लोग भी हमें खाद-बीज और अन्य सहयोग देते रहते हैं।”
इस बयान के बाद मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है, जिससे फर्जी खरीदी और आर्थिक लेनदेन में अनियमितता की आशंका गहरा गई है।
स्थानीय स्तर पर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है।
क्या कहते है बिजनिगम के प्रबंधक – इस धान खरीदी में मेरी कोई गलती नही है, मै सभी सेवा सहकारी समिति को सुचना दिया था, उसके बावजूद भी समिति प्रबंधक कैसे धान खरीदी किए ओ लोग जाने और धान बेचने वाले किसान जाने, कह जवाब दिया गया।
आख़िरकार लापरवाही किस विभाग द्वारा किया गया है? बिजनिगम, क़ृषि विभाग, या फिर सेवा सहकारी समिति!
फिर हाल आगे की जानकारी अगले भाग में दिखाया जायेगा की कौन कौन से किसान है जिसके नाम पर दोनों जगहों बिजनिगम एवं सेवा सहकारी समिति में धान बेचा गया है!




