घरघोड़ा

कॉम्प्लेक्स पूरा बना ही नहीं, हो गया आवंटन

नगर पंचायत का गजब कारनामा, प्रतीक्षालय तोड़कर होटल व्यवसायी को फायदा

लैलूंगा | लैलूंगा नगर पंचायत क्षेत्र में पारदर्शिता और नियमों पर सवाल खड़े हो गए हैं। नगर पंचायत ने जिस प्रतीक्षालय को यात्रियों के लिए बनाया था, उसे तोड़कर कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन हैरत की बात यह है कि कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य पूरा भी नहीं हुआ और चर्चा यह है कि तीन दुकानें पहले ही एक होटल व्यवसायी को आवंटित कर दी गई हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत ने नियमों को ताक पर रखकर यह खेल किया गया है सामान्य प्रक्रिया के अनुसार,किसी भी नए कॉम्प्लेक्स के निर्माण से पहले टेंडर की प्रक्रिया होती है जिसे अखबारों में निविदा जारी करना होता है जिसे पंजीकृत ठेकदारों द्वारा प्रक्रिया का पालन करते हुए बोली के अनुसार टेंडर मिलता है परंतु यहां कुछ अलग ही हुआ है जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य से पहले कोई निविदा नहीं निकाली गई न हो टेंडर की प्रक्रिया हुई और निर्माण कार्य शुरु कर दिया गया कार्य पूरा होने वाला है टोटल तीन कॉम्प्लेक्स निर्माण हुए है निर्माण स्थल पर यात्री प्रतीक्षालय था उसे तोड़ तोड़ कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया गया है जानकर बता रहे है कि यह कॉम्प्लेक्स का निर्माण सीधे होटल व्यवसायी को लाभ पहुँचाने के लिए क्या गया है।

परिषद की बैठक में प्रस्ताव हुआ कि नहीं यह बड़ा सवाल

निर्माण कार्य से संबंधित जानकारी लेने नगर पंचायत के इंजीनियर अमित एक्का से फोन पर माध्यम से जानकारी लिया गया तो बताया गया कि परिषद की बैठक नहीं हुई है न ही टेंडर हुआ है निविदा की जानकारी नहीं है मुख्य नगरपालिका अधिकारी ही निर्माण कार्य के संबध में जानकारी बता पाएंगे यह एक गंभीर विषय है कि नगर पंचायत के इंजीनियर को निर्माण कार्य के बारे कोई जानकारी नहीं होता अपने आप कई तरह के संदेह को जन्म देता है आखिर इस निर्माण कार्य के लिए अलग से कोई इंजीनियर बुलाया जाएगा ले आऊट सहित मूल्यांकन संबधित कार्य के लिए या आधिकारियों के मनमानी का नतीजा है कि इंजीनियर को पता नहीं या मामले की नजाकत को भांपते हुए इंजीनियर ने दूरी तो नहीं बना ली है। इधर,जिस होटल व्यवसायी को कॉम्प्लेक्स देने की चर्चा जोरो पर है,उस पर पहले से ही आरोप है कि उसने प्रतीक्षालय के पीछे की सरकारी ज़मीन पर अतिक्रमण कर होटल खड़ा कर लिया है अब उसी से सटे कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराकर पूरा ढांचा बड़े होटल में तब्दील किया जा रहा है जो चर्चा का विषय बना हुआ है
ग्रामीणों और व्यापारियों का कहना है कि नगर पंचायत खुलेआम नियमों का उल्लंघन कर रही है। आम व्यापारियों को अवसर देने के बजाय मिलीभगत से चुनिंदा लोगों को फायदा पहुँचाया जा रहा है।

प्रतीक्षालय को तोड़ने का प्रमिशन भी संदेह के घेरे में

इस पूरे मामले में नगर पंचायत की भूमिका सवालों के घेरे में है। क्योंकि जिस प्रतीक्षालय को तोड़ गया है उसको तोड़ने का नियम क्या है और किसने आदेश दिया है यह एक संदेह के घेरे में है चुकी जानकातो का कहना है कि प्रतीक्षालय को तोड़ने का बहुत सारे नियम होते है उसमें नगर पंचायत की भूमिका सवालों के घेरे में है अब देखना यह होगा कि उच्च अधिकारी इस गड़बड़ी पर कब तक चुप्पी साधे रहते हैं और क्या जांच की मांग उठती है।

क्या कहते है इंजिनियर

प्रतीक्षालय को तोड़ने के सम्बद्ध में परिषद की बैठक नहीं हुई है कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए टेंडर नहीं हुई न निविदा जारी हुआ है बाकी सब सीएमओ मैडम बता पाएंगी

नोट – सीएमओ पुष्पा खलखो से फोन के माध्यम से जानकारी लेने की कोशिश की गई लेकिन मेडम बिलासपुर से आने की बात कहते हुए आवाज कट रही कह कर बाद में बात करने की बात कही जिसके कारण जानकारी पूरी नहीं मिल पाई।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?