Uncategorized

कलेक्टर डाॅ. कन्नौजे ने निःशुल्क नेत्र रोग मोतियाबिंद जांच व निदान शिविर का किया शुभारंभ।

सीसीसीआई सारंगढ़ और एमजीएम आई रायपुर के सहयोग से शिविर का आयोजन। सारंगढ़ बिलाईगढ़, 17 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज (सीसीसीआई) के जिला इकाई सारंगढ़ द्वारा एमजीएम नेत्र इंस्टीटयूट रायपुर के सहयोग से आयोजित निःशुल्क नेत्र रोग एवं मोतियाबिंद जांच एवं निदान शिविर का आयोजन अग्रसेन भवन सारंगढ़ में किया गया। इस अवसर पर अतिथि कलेक्टर डाॅ. संजय कन्नौजे, पुलिस अधीक्षक आंजनेय वाष्र्णेय, अपर कलेक्टर प्रकाश कुर्रे, एसडीएम प्रखर चंद्राकर, डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू ने भारतमाता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि चेम्बर आॅफ काॅमर्स के द्वारा लोगों के भलाई के लिए कार्य किया जा रहा है। इसके लिए चेम्बर आफ काॅमर्स और एमजीएम रायपुर की टीम के साथ यहां इलाज कराने आए सभी नागरिकगण बधाई के पात्र हैं। इस दौरान अतिथियों को भेंट प्रदान किया गया। इस अवसर पर महेंद्र अग्रवाल, समीर ठाकुर, संगीत ठाकुर आदि उपस्थित थे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
"पहले पुनर्वास, फिर खदान विस्तार" : बरौद में SECL के खिलाफ ग्रामीणों का बिगुल कोसीर बाँधा तालाब में शनि मंदिर की स्थापना, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल। नियमों को ठेंगा: सारंगढ़ वन विभाग के माजरमाटी में धड़ल्ले से चल रही JCB, बीट गार्ड बोले-"तालाब गहरीक... मासूमों की सेहत दांव पर: छेडोरिया आंगनबाड़ी में दूषित जल का सेवन जारी, प्रशासनिक कार्रवाई की प्रतीक्... सक्ती: हसौद में वन माफिया का तांडव, सरकारी रेस्ट हाउस के पीछे अर्जुन पेड़ों की अंधाधुंध कटाई; वन विभ... सर्वमंगला क्रशर की मनमानी! बिना लीज के भारी मात्रा में चूना पत्थर स्टॉक, नियमों को ठेंगा। सारंगढ़: वार्ड क्रमांक 07 में 5 दिनों से आतंक मचा रहे हिंसक बछड़े को नपा ने किया रेस्क्यू, CMO की त्... सारंगढ़ में रफ्तार का कहर: अज्ञात XUV ने ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम<... राशन में ‘खंडा’ का खेल? घरघोड़ा में घटिया चावल वितरण पर फूटा जनाक्रोश छत्तीसगढ़ कैडर के दो IPS अफसरों को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, IG पद के लिए हुआ इंपैनलमेंट