सारंगढ

शिक्षक ने स्कूल में बच्चों से लगवाया झाड़ू वीडियो आया सामने।

सारंगढ़ – स्कूलों में लाख कोशिशों के बावजूद भी व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। जिस स्कूल में बच्चों को शिक्षा लेने के लिए भेजा जाता है, वहां पर उनसे झाड़ू लगवाई जा रही है। सारंगढ़ विकाशखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला रीवापार से एक ऐसा ही मामला सामने आया है।जिसको वीडियो फुटेज के माध्यम से देखा जा सकता है,वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि कैसे छोटे छोटे बच्चें जो है स्कूल में झाड़ू लगाकर कचड़ा साफ कर रहें है, यह घटना बहुत ही निंदनीय है क्योंकि कक्षा पहली, दूसरी के बच्चें से स्कूल शिक्षक द्वारा झाड़ू लगाने के लिए बोला जाता है, ऐसे में छोटे बच्चें वहां क्या शिखेंगे, पढ़ेंगे या उनका ध्यान (दिमाक) कहीं और रहेगा,ऐसा इस लिए बोला जा रहा है जो बच्चा सुबह उठ स्कूल जाता है उनसे झाड़ू कचड़ा साफ करवाना जैसे काम कराया जाता है। रीवापार स्कूल के टीचरों द्वारा सीधे तौर पर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। क्योंकि बच्चों के भविष्य बेहतर हो यह सोचकर सरकार शासकीय स्कूलों में हर एक प्रकार के व्यवस्था उपलब्ध करा रही है, फिर भी स्कूल शिक्षक अपने गलत हरकतों से बाज नहीं आ रहें है। अक्सर कई जगह देखा जा चूका है कि शासकीय स्कूलों के शिक्षकों ने शराब पीकर स्कूल जाना, स्कूल लेट से जाना अन्य ऐसे कई इनका हरकत सामने आते रहते है।

मिडिया टीम के द्वारा स्कूली बच्चों से पूछा गया कि स्कूल में झाड़ू लगाने के लिए कौन बोला है? तों बच्चों का कहना था की हमें स्कूल टीचर जलान सर और रात्रे सर ने झाड़ू लगाने के लिए बोले है कहकर स्कूली बच्चों द्वारा बोला गया, इस संगीन विषय क़ो प्राथमिक शाला रीवापार के प्रभारी प्रधान पाठक से पूछा गया तों उनका भी यह कहना है की बच्चे जो बोल रहें है वह झूठ नहीं हों सकता लेकीन कभी कभी स्कूली बच्चें से झाड़ू लगवाना यह लगत नहीं हों सकता, कहकर प्रभारी प्रधान पाठक द्वारा जवाब दिया गया।

क्या कहते है रात्रे सर

उक्त विषय सम्बन्ध में स्कूल टीचर रात्रे सर से भी पूछा गया तों उनका कहना था की मै लेट से स्कूल आया हूँ कहकर अपना पल्ला भारी करने लगा और छोटे छोटे बच्चें के बयान क़ो झुठलाया गया।

अब देखना यह होगा कि सम्बंधित विभाग इस पर क्या कार्यवाही करती है,, कार्यवाही करती भी है या कारण बताओ नोटिस देकर इन लापरवाह शिक्षकों पर मेहरबान होती है!

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
"पहले पुनर्वास, फिर खदान विस्तार" : बरौद में SECL के खिलाफ ग्रामीणों का बिगुल कोसीर बाँधा तालाब में शनि मंदिर की स्थापना, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल। नियमों को ठेंगा: सारंगढ़ वन विभाग के माजरमाटी में धड़ल्ले से चल रही JCB, बीट गार्ड बोले-"तालाब गहरीक... मासूमों की सेहत दांव पर: छेडोरिया आंगनबाड़ी में दूषित जल का सेवन जारी, प्रशासनिक कार्रवाई की प्रतीक्... सक्ती: हसौद में वन माफिया का तांडव, सरकारी रेस्ट हाउस के पीछे अर्जुन पेड़ों की अंधाधुंध कटाई; वन विभ... सर्वमंगला क्रशर की मनमानी! बिना लीज के भारी मात्रा में चूना पत्थर स्टॉक, नियमों को ठेंगा। सारंगढ़: वार्ड क्रमांक 07 में 5 दिनों से आतंक मचा रहे हिंसक बछड़े को नपा ने किया रेस्क्यू, CMO की त्... सारंगढ़ में रफ्तार का कहर: अज्ञात XUV ने ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम<... राशन में ‘खंडा’ का खेल? घरघोड़ा में घटिया चावल वितरण पर फूटा जनाक्रोश छत्तीसगढ़ कैडर के दो IPS अफसरों को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, IG पद के लिए हुआ इंपैनलमेंट