घरघोड़ा

अनुसूचित जाति पर अत्याचार और आरोपी को संरक्षण देने कांग्रेस चला रही “प्रोपेगंडा”: रोहन सारथी।

पत्रकार सुनील जोल्हे कि रिपोर्ट

नगर पंचायत उपाध्यक्ष अमित त्रिपाठी पर दर्ज गंभीर प्रकरण में गिरफ्तारी नहीं होने से समाज में आक्रोश

रायगढ़। नगर पंचायत घरघोड़ा के उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता अमित त्रिपाठी के खिलाफ हाल ही में घर में घुसकर मारपीट के गंभीर आरोप में अपराध दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित पक्ष एवं अनुसूचित जाति समुदाय में भारी नाराजगी व्याप्त है।

प्रकरण के वादी रोहन सारथी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कांग्रेस पर अपराधी को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के व्यक्ति के साथ हुए अन्याय के बावजूद कांग्रेस आरोपी को बचाने के लिए एसपी को ज्ञापन सौंप रही है, जो प्रजातांत्रिक व्यवस्था और कानून की खुली अवहेलना है।
कई आपराधिक मामले दर्ज, फिर भी संरक्षण
रोहन सारथी ने आरोप लगाया कि अमित त्रिपाठी के विरुद्ध 2017, 2018 और 2019 में भी गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज हैं, जिनका उल्लेख उन्होंने स्वयं अपने चुनावी शपथ पत्र में किया है। इसके बावजूद कांग्रेस द्वारा इस पर कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई न करना यह दर्शाता है कि पार्टी अपराधियों को संरक्षण दे रही है।

अमीर-गरीब की लड़ाई में न्याय की अनदेखी
विज्ञप्ति में रोहन सारथी ने कहा कि यह मामला एक अमीर नेता बनाम गरीब सफाई कर्मचारी परिवार का है। कांग्रेस रसूखदार अपराधी को बचाने के लिए पुलिस पर दबाव बना रही है जबकि पीड़ित गरीब एवं अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखता है। इस घटनाक्रम ने समाज में गहरा असंतोष उत्पन्न कर दिया है।

कांग्रेस का अनुसूचित जाति विरोधी चेहरा उजागर
रोहन सारथी ने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के लेटरपैड पर अपराधी के पक्ष में ज्ञापन देना यह दर्शाता है कि कांग्रेस अब एक व्यक्ति विशेष की पार्टी बन गई है, जिसने आम कार्यकर्ताओं और जनसमूह की भावनाओं को दरकिनार कर दिया है।

अनुसूचित जाति समाज करेगा बड़ा प्रदर्शन
उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो अनुसूचित जाति और जनजाति समाज रायगढ़ में एक बड़ा आंदोलन करेगा। उन्होंने रायगढ़ पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि वे दबावमुक्त होकर, निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?