सारंगढ

मदिरा दुकानों के अहाता ठेका के लिए 11 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन।

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 3 अप्रैल 2025/कार्यालय आबकारी आयुक्त रायपुर द्वारा संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य की मदिरा दुकानों से संलग्न अहाता परिसर में आहाता संचालन हेतु निविदा अनुज्ञप्ति जारी की है जो विभाग के वेबसाईट एक्साइज डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन के रिसेंट पोस्ट और राज्य शासन के वेबसाईट सीजी डॉट स्टेट डॉट जीओवी डॉट इन के टेंडर में उपलब्ध है, जिसमें सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला की 20 देशी, विदेशी मदिरा दुकानों के लिए अहाता के इच्छुक व्यक्ति या फर्म निविदा कर सकते है। इस निविदा के लिए 11 अप्रैल की संध्या 05 बजे तक आवेदन कर सकते है। निविदा जमा करते समय प्रति अहाता पांच हजार रूपये की प्रोसेस फीस की राशि एवं निविदा राशि के 5 प्रतिशत के समतुल्य राशि अर्नेस्ट मनी (ई.एम.डी.) ऑनलाईन फण्ड ट्रांसफर प्रक्रिया के तहत जमा करना होगा। निविदादाताओं की सुविधा के लिए विभाग द्वारा कार्यालय आबकारी आयुक्त. छ.ग. रायपुर की ऑनलाईन नंबर 0771-2512609 जारी किया गया है। अधिक जानकारी  कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ (छ.ग.) से प्राप्त किया जा सकेगा। अहाता आबंटन हेतु उम्मीदवारों का चयन 15 अप्रैल को प्रातः 11 बजे ऑनलाईन मोड पर किया जायेगा।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
भोथली राशन दुकान में 'चावल का खेल': मिडिया के सामने डगमगाए संचालक के बोल, पूछा सवाल तो बोले- 'आया भी... सुवाताल में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही सीसी रोड: RES विभाग की चुप्पी ने खड़े किए गंभीर सवाल! सारंगढ़ में नाथलदाई क्रशर संचालक की मनमानी, लीज पर खनन नहीं फिर भी करोड़ों की रॉयल्टी पर्ची जारी! बरमकेला बीज निगम में लाखों की झोल,बीज निगम प्रबंधक,समिति प्रबंधक और किसानों ने लगाया सरकार को लाखों ... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खंडा मिश्रण चावल से नाराजगी,नागरिक आपूर्ति निगम पर उठे सवाल! भाग 1 सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खंडा मिश्रण चावल से नाराजगी,नागरिक आपूर्ति निगम पर उठे सवाल! भाग 1 धान खरीदी में बड़ा खेल, जिम्मेदार कौन—किसान या अधिकारी? छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा द्वारा भव्य 'विष्णु महायज्ञ' एवं 'बटुक संस्कार' संपन्न... सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल। तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब..