सारंगढ

SDOP प्रभात पटेल के निर्देश में थाना प्रभारी अमित शुक्ला की महुवा शराब पर बड़ी कार्यवाही।।

सारंगढ़:- थाना प्रभारी सारंगढ़ निरीक्षक अमित शुक्ला के नेतृत्व में आज दिनांक 23/07/2021 को अवैध शराब पर की गई कार्रवाई में ग्राम बैरागपुर के पठार जंगल रास्ते में दो आरोपियों को कांवर में महुआ शराब लेकर आते पकड़ा गया है । आरोपियों पर धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर दोनों को रिमांड पर भेजने की तैयारी सारंगढ़ पुलिस द्वारा की जा रही है।

जानकारी के अनुसार आज दिनांक 23/07/2021 को थाना प्रभारी सारंगढ़ को मुखबिर से सूचना मिला कि बैरागपुर पठार जंगल रास्ते से कुछ लोग महुआ शराब लेकर गांव बिक्री करने लाते हैं । सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा कार्रवाई के लिए थाने से प्रधान आरक्षक मोतीलाल डनसेना,टीकाराम खटकर, अर्जुन पटेल, आरक्षक कन्हैया खूंटे,जयराम साहू, कृष्णा महंत, सेतराम, विरेन्द्र ठाकुर,महिला आरक्षक शकुंतला जायसवाल को रवाना किया गया । मुखबिर सूचना पर स्टाफ द्वारा बैरागपुर पठार जंगल रास्ते में झाड़ियों में छिप कर शराब तस्करी कर रहे आरोपियों की ताक में थे, शाम करीब 16:40 बजे के आसपास एक आरोपी कांवर के दोनों ओर प्लास्टिक बोरी में शराब लेकर आ रहा था, जिसे रोककर पूछताछ करने पर अपना नाम संजय मुंडा पिता सेवक राम मुंडा उम्र 35 वर्ष ग्राम बैरागपुर थाना सारंगढ़ बताया जिसके कब्जे से एक सिंका कावर में दोनों तरफ 25 -25 लीटर कुल 50 लीटर महुआ शराब कीमती ₹5,000 जप्त किया गया ।

इसी दौरान करीब दस मिनट बाद उसके पीछे एक और व्यक्ति कांवर में शराब लेकर आ रहा था जिसे रोककर उसके कांवर को चेक करने पर कांवर में प्लास्टिक बोरी के अंदर दोनों तरफ 20-20 लीटर कुल 40 लीटर महुआ शराब कीमती ₹4,000 रखा हुआ था । पूछताछ में आरोपी अपना नाम छोटू मुंडा पिता महेंद्र उम्र 40 वर्ष साकिन बैरकपुर थाना सारंगढ़ बताया । दोनों आरोपियों से कुल 90 लीटर महुआ शराब कीमती ₹9,000 जप्त कर आरोपियों पर पृथक-पृथक धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है । आरोपियों को कल रिमांड पर भेजा जावेगा ।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
सुवाताल में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही सीसी रोड: RES विभाग की चुप्पी ने खड़े किए गंभीर सवाल! सारंगढ़ में नाथलदाई क्रशर संचालक की मनमानी, लीज पर खनन नहीं फिर भी करोड़ों की रॉयल्टी पर्ची जारी! बरमकेला बीज निगम में लाखों की झोल,बीज निगम प्रबंधक,समिति प्रबंधक और किसानों ने लगाया सरकार को लाखों ... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खंडा मिश्रण चावल से नाराजगी,नागरिक आपूर्ति निगम पर उठे सवाल! भाग 1 सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खंडा मिश्रण चावल से नाराजगी,नागरिक आपूर्ति निगम पर उठे सवाल! भाग 1 धान खरीदी में बड़ा खेल, जिम्मेदार कौन—किसान या अधिकारी? छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा द्वारा भव्य 'विष्णु महायज्ञ' एवं 'बटुक संस्कार' संपन्न... सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल। तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब.. आज पचपेड़ी प्रेस क्लब का होगा शपथ समारोह...