सारंगढ

गिरसा नाला में रामभांठा निवासी सरवन पुरैना का संदिग्ध हालात में लाश मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कम।

लाश की स्थिति को देखते हुये परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ -थाना भटगांव अंतर्गत आने वाला गिरसा नाला में रामभांठा निवासी सरवन पुरैना का संदिग्ध हालात में लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कम गया है। दरसल मृतक सोमवार को बरभांठा गाँव एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था मंगलवार को जब वो घर नहीं पहुँचे तो परिजनों ने उनका पता तलाश करना शुरू किया लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल पाया। जिसके बाद भटगांव थाने में गुमशुदगी की सूचना दी गई,बुधवार को सरवन पुरैना का लाश और उनका मोटरसाइकिल गिरसा नाला पुल के नीचे पड़ा मिला । मौके पर भटगांव थाना की टीम पहुँची और मामलें की जाँच की।
मृतक के परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जाहिर करने पर मौके पे फोरेंसिक  टीम की भी मदद ली गई। जिसके बाद शव का पंचनामा कर पीएम के लिये बिलाईगढ़ भेजा गया। पुल के नीचे होने के कारण पुलिस प्रथम दृष्टया में एक एक्सीडेंट से जोड़कर देख रही हैं तो अधिकांश  लोग उन्हें हत्या की आशंका से भी जोड़कर देख रहें हैं। शव की स्थिति को देखते हुये परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है

फिलहाल यह मामला हत्या है या कुछ और… वो पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलाशा हो पायेगा।।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
सुवाताल में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही सीसी रोड: RES विभाग की चुप्पी ने खड़े किए गंभीर सवाल! सारंगढ़ में नाथलदाई क्रशर संचालक की मनमानी, लीज पर खनन नहीं फिर भी करोड़ों की रॉयल्टी पर्ची जारी! बरमकेला बीज निगम में लाखों की झोल,बीज निगम प्रबंधक,समिति प्रबंधक और किसानों ने लगाया सरकार को लाखों ... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खंडा मिश्रण चावल से नाराजगी,नागरिक आपूर्ति निगम पर उठे सवाल! भाग 1 सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खंडा मिश्रण चावल से नाराजगी,नागरिक आपूर्ति निगम पर उठे सवाल! भाग 1 धान खरीदी में बड़ा खेल, जिम्मेदार कौन—किसान या अधिकारी? छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा द्वारा भव्य 'विष्णु महायज्ञ' एवं 'बटुक संस्कार' संपन्न... सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल। तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब.. आज पचपेड़ी प्रेस क्लब का होगा शपथ समारोह...