सारंगढ़ क्षेत्र में एक ऐसा भी स्कूल है जहाँ बच्चे बैठ कर पढ़ने से कतराते है। न जाने इन 6 घण्टे में क्या होगा?

सारंगढ़:-सारंगढ़ क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत रीवाँपार में शासकीय प्राथमिक शाला स्कूल की जर्जर स्थिति को देखकर वहाँ क्षात्र बैठकर पढ़ाई करने से डरते है क्योंकि स्कूल की जर्जर हालत को देखते हुए ऐसा लगता है कि हमेशा जान पर बना रहता है स्कूल की छत कभी भी किसी भी वक्त धस जाने की आसंका बना रहता है, इस स्कूल की हालत आप फ़ोटो की माध्यम से देख सकते है।


कि कितना बड़ा रिस्क के साथ बच्चे वहाँ बैठकर पढ़ाई करते है,हमारी टीम के द्वारा प्रधान अघ्यापक से बात करना चाहा तो उसने कुछ कहने से ही साफ मना कर दिया और कहाँ की मैं इसके बारे से कुछ नई बोल सकता जो हालत है वैसे ही ठीक है इससे कोई मतलब नई है मुझे सिर्फ 10 से 4 बजे तक ही बैठना रहता है।
और वहीं शाला प्रबन्धन समिति और गांव वाले स्कूल के दर्ज संख्या 127 और कार्यरत टीचर 2 है। और पढ़ाई व्यवस्था एवं टीचर की कमी को देखकर 2 टीचर की भी मांग किये है जिससे पढ़ाई का स्तर में सुधार आ सके।

अब सवाल यह है कि इस स्कूल की स्थिति को एक अघ्यापक इस स्थिति को उच्च स्तर तक नही बताएगा तो और कौन है जो बताएगा?




