सारंगढ
स्वतंत्रता दिवस समारोह पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में चार नए जिले घोषित किए।

सारंगढ़। सारंगढ़ वासियों की बहुप्रतीक्षित मांग को आज मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने पूर्ण की। 15 अगस्त के उपलक्ष्य में दिए भाषण में स्पस्ट किया कि सारंगढ़ बिलाईगढ़ नाम से नए जिले का गठन होगा। सारंगढ़ के साथ शक्ति,मोहला-मानपुर मनेन्द्रगढ़ जिले की भी घोषणा की है।

बता दे की विगत दिनों यह खबर आई की इस स्वतंत्रता दिवस पर सरकार जिला निर्माण पर फोकस कर रही है, जिसके बाद क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया था।




