सारंगढ

सेवा सहकारी समिति कोसीर में 4 जिम्मेदार लोगों के नाम पर FIR दर्ज,पढ़े पूरी खबर….

FRI कॉपी के मुताबिक

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – धानउपार्जन केन्द्र कोसीर का जांच कलेक्टर के आदेश पर जांच समिति गठित कर जांच किया गया जांच समिति में प्रकाश पटेल ना० तहसीलदार सारंगढ, विद्यानंद पटेल खा० नि० सारंगढ, धनेन्द्र पटेल सुपरवाइजर अपेक्स बैंक सारंगढ, श्रीमती बबली राय वरि०सहा० जि०वि०अ० सारंगढ के टीम द्वारा दिनांक 09/03/25 को जांच किया गया निरीक्षण के दौरान धान खरीदी केन्द्र कोसीर में आवक खरीदी शासन द्वारा 82086.80 क्विंटल, राईस मिलर एवं संग्रहण को उक्त उपार्जन केन्द्र से 75845.18 क्विंटल परिदान किया गया है। उपार्जन केन्द्र में 6241.62 क्विंटन धान शेष बचत होना चाहिये जिसमें उपार्जन केन्द्र कोसीर में 3198.40 क्विंटन धान भौतिक रूप से बचत पाया गया इस प्रकार 3043.22 क्विंटल धान की कमी होना पाया गया जिसका मूल्य रूपये 94,33,982 (चौरानबे लाख तैतीस हजार नौ सौ रूपये) कमी होना पाया गया है जिसमें कोसीर धान उपार्जन केन्द्र के प्रभारी प्रबंधक सह ऑपरेटर राहूल टंडन पिता विश्राम टंडन फड प्रभारी सह बरदाना प्रभारी दिला राम टंडन पिता सुखराम टंडन, प्राधिकृत अधिकारी (अध्यक्ष) सुखराम अंनत पिता शंकर अंनत, धान आवक प्रभारी श्याम कुमार जांगडे पिता प्रेम लाल जांगडे के द्वारा शासन की संपत्ति का घोटाला किया गया है जिसके संबंध में लिखित आवेदन पेश कर रहा हूं कार्यवाही किया जावें रिपोर्ट पर धारा 318(4), 316(5), 3 (5) BNS का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया कायमी की सूचना मजिस्ट्रेट मजाज को भेजी जाती है प्रार्थी के द्वारा पेश किया गया नकल आवेदन जैल है-प्रति थाना प्रभारी थाना कोसीर विषय सेवा सहाकारी समिति मर्या0 पं. क्र. 1561 के धान उपार्जन केन्द्र कोसीर में धान की कमी के संबंध में अनियमित्ता हेतु प्रथम सूचना पत्र रिपोट्र दर्ज किये जाने बाबत। संदर्भ-कार्या० कले० (खाद्य शाखा) जिला सारंगढ बिलाईगढ का पत्र क्र0/257/खाद्य/2025 सारंगढ दिनांक 19/03/2025। उपरोक्त विषयांतर्गत संदर्भित पत्र के तहत मुझे सेवा सहकारी समिति मर्या. कोसीर पं. क्र. 1561 के धान उपार्जन केन्द्र कोसीर में दिनांक 09.03.2025 को प्रकाश पटेल नायब तहसीलदार, विद्यानंद पटेल खाद्य निरीक्षक एवं राजेन्द्र मेहर सहकारिता विस्तार अधिकारी, घनेन्द्र पटेल पर्यवेक्षक अपेक्स बैंक एवं श्रीमती बबली राय वरि०सहा० जि०वि०अ० सारंगढ जिला सारंगढ-बिलाईगढ के द्वारा निरीक्षण कर जांच किया गया। जांच समय समिति प्राधिकृत अधिकारी (अध्यक्ष) सुखराम अनंत, कविलाल टंडन चपरासी, दिलाराम टंडन फड़ प्रभारी, श्याम कुमार जांगड़े धान आवक प्रभारी, सीताराम आदित्य, बृजलाल बरेठ (दोनों हमाल मुकरदम), दिनेश बंजारे हमाल, टीमूलाल साहू वाहन चालक, श्याम सुंदर साहू वाहन चालक आदि की उपस्थिति में धान उपार्जन केन्द्र कोसीर में जांच एवं भौतिक सत्यापन किया गया। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में उपार्जन केन्द्र कोसीर की जांच हेतु गठीत टीम द्वारा जिला विपणन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 09.03.2025 को धान उपार्जन केन्द्र कोसीर में कुल उपार्जित धान की मात्रा 82086.80 क्वि., मिलर एवं संग्रहण को जारी धान की मात्रा 75845.18 क्वि. तथा उपलब्ध धान की मात्रा 6241.62 क्वि. है जिसके विरुद्ध उपार्जन केन्द्र में भौतिक सत्यापन में 3198.40 क्वि. धान पाया गया इस प्रकार 3043.22 क्वि. धान कम पाया गया। भौतिक सत्यापन में प्राप्त उक्त धान की कमी के संबंध में फड़ प्रभारी श्री दिलाराम टंडन से पूछताछ किया गया जिसमें उन्होंने लिखित कथन में बताया कि समिति के प्रभारी प्रबंधक श्री राहुल टंडन द्वारा किसानों (समिति के कोसीर केन्द्र में पंजीकृत) के नाम पर धान भौतिक रुप से उपार्जन केन्द्र में लाये बिना ही फर्जी / बोगस खरीदी की एंट्री कम्प्यूटर सिस्टम में किये जाने के कारण उक्त 3043.22 क्विं. धान की कमी आई है। दिलाराम टंडन के कथन तथा प्रस्तुत साक्ष्य/दस्तावेज एवं उपार्जन केन्द्र में संधारित धान आवक पंजी का निरीक्षण करने पर 33 किसानों से 2847.60 क्विं. धान फड़ में बिना भौतिक रूप से आये ही फर्जी खरीदी किये जाने की पुष्टी होती है। विवरण (सारणी क्रमांक 01 में संलग्न है) सारणी से स्पष्ट है कि धान उपार्जन केन्द्र कोसीर में समिति प्रबंधक, फड़ प्रभारी एवं धान आवक प्रभारी के द्वारा आपस में सांठ-गांठ कर भौतिक सत्यापन में प्राप्त धान कमी का फर्जी तरीके से धान खरीदी एंट्री कर राशि 94,33,982.00 रूपये का शासन/समिति कोसिर को आर्थिक क्षति पहुंचाई गई है धान आवक प्रभारी श्री श्याम कुमार जांगड़े ने भी अपने कथन में राहुल द्वारा फर्जी/बोगस धान खरीदी की एंट्री किया जाना बताया है। समिति के प्राधिकृत अधिकारी सह अध्यक्ष सुखराम अनंत से पूछताछ किया गया एवं लिखित कथन दर्ज किया गया जिसमें उन्होने फर्जी खरीदी की जानाकरी होने से इंकार किया गया। इस प्रकार धान उपार्जन केन्द्र कोसीर के प्रभारी प्रबंधक सह कम्प्यूटर ऑपरेटर राहुल टंडन, फड़ प्रभारी दिलाराम टंडन, धान आवक प्रभारी श्याम कुमार जांगड़े के द्वारा मिली भगत करके बिना धान के भौतिक रूप से उपार्जन केन्द्र कोसीर में आये ही कृषकों के नाम पर 3043.22 क्विं. धान खरीदी की फर्जी खरीदी तथा कृषकों के खाते में भुगतान कर शासन को राशि 94,33,982.00 रूपये की आर्थिक क्षति पहुंचाई गई। उक्त तीनों कर्मचारियों का उक्त कृत्य गंभीर अनियमितता, पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही तथा कदाचरण एवं आर्थिक अपराध की श्रेणी में आता है। धान खरीदी जैसे महत्वपूर्ण कार्य में दिनांक 21.12.2024 को समिति कोसीर पंजीयन क्र. 1561 में प्राधिकारी / अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत होने के बावजूद सुखराम अनंत के द्वारा पर्याप्त निगरानी एवं धान का मिलान नहीं किया गया जिसके कारण 3043.22 क्विं. धान की फर्जी खरीदी को समिति कर्मचारियों एवं प्राधिकारी द्वारा कारित किया गया जिससे उक्त अनियमितता में परोक्ष रूप से सहभागिता से इंकार नहीं किया जा सकता है। अतः उक्त समस्त दोषीव्यक्तियों राहुल टंडन, दिलाराम टंडन, श्यामकुमार जांगड़े एवं सुखराम अनंत का कृत्य खरीफ विपणन वर्ष 2024-2025 के धान खरीदी नीति का स्पष्ट उल्लंघन है अतः उपरोक्त चारों दोषी व्यक्तियों राहुल टंडन प्रभारी समिति प्रबंधक सह कम्प्युटर ऑपरेटर, दिलाराम टंडन फड़ प्रभारी, श्याम कुमार जांगड़े धान आवक प्रभारी एवं सुखराम अनंत प्राधिकृत अधिकारी सह अध्यक्ष के विरूद्ध पुलिस थाना में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज किये जाने एवं उपरोक्त धन राशि की भू-राजस्व की भांति व्यक्तिगत रूप से वसूली किये जाने की अनुशंसा किया गया।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
भोथली राशन दुकान में 'चावल का खेल': मिडिया के सामने डगमगाए संचालक के बोल, पूछा सवाल तो बोले- 'आया भी... सुवाताल में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही सीसी रोड: RES विभाग की चुप्पी ने खड़े किए गंभीर सवाल! सारंगढ़ में नाथलदाई क्रशर संचालक की मनमानी, लीज पर खनन नहीं फिर भी करोड़ों की रॉयल्टी पर्ची जारी! बरमकेला बीज निगम में लाखों की झोल,बीज निगम प्रबंधक,समिति प्रबंधक और किसानों ने लगाया सरकार को लाखों ... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खंडा मिश्रण चावल से नाराजगी,नागरिक आपूर्ति निगम पर उठे सवाल! भाग 1 सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खंडा मिश्रण चावल से नाराजगी,नागरिक आपूर्ति निगम पर उठे सवाल! भाग 1 धान खरीदी में बड़ा खेल, जिम्मेदार कौन—किसान या अधिकारी? छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा द्वारा भव्य 'विष्णु महायज्ञ' एवं 'बटुक संस्कार' संपन्न... सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल। तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब..